भाजपा नेताओं के नेतृत्व में 5 - 5 कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा बूथों पर चलाया गया सम्पर्क अभियान

भाजपा नेताओं के नेतृत्व में 5 - 5 कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा बूथों पर चलाया गया सम्पर्क अभियान

भाजपा नेताओं के नेतृत्व में 5 - 5 कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा बूथों पर चलाया गया सम्पर्क अभियान

 

स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकर नगर।भारतीय जनता पार्टी की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हितों में किए गए ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी देने हेतु कोविड- 19 के नियमों का पालन करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किए लाभार्थियों से जनसंपर्क करने के लिए जनपद के भाजपा नेताओं के नेतृत्व में 5 - 5 कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा बूथों पर सम्पर्क अभियान चलाया गया।भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लाभार्थियों से सम्पर्क कर सरकारी योजनाओं को प्राप्त करने वाले महिला और पुरुष लाभार्थियों का रोली अक्षत से अभिनंदन कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया गया।


             भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने विधान सभा जलालपुर की जीवत मंडल के बूथ संख्या 262 मंगुराडिला में जिला मंत्री पंकज वर्मा,मण्डल अध्यक्ष अनिल वर्मा,विवेक पाण्डेय,त्रिभुवन चौहान विपिन कुमार,राम सजीवन यादव के साथ सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का रोली अक्षत से अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा के डबल इंजन की केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने जनहित में जितना कार्य किए हैं उतना आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया है। सपा और बसपा की सरकारों ने जनता को वोट के बदले गुण्डा राज,भ्रष्ट्राचार और अराजकता के साथ साथ घोटालों का शासन दिया।डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने भय मुक्त,गुंडा मुक्त,भ्रष्ट्राचार मुक्त और विकास युक्त प्रदेश बनाया है।भाजपा सरकार से हर वर्ग को लाभ प्राप्त हुआ है।


          विधायक संजू देवी ने टांडा नगर मंडल के बूथ संख्या 109 छज्जापुर में बूथ अध्यक्ष फिरतू मांझी के साथ लाभार्थियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सर्व समाज के हितों की योजनाओं को लागू कर युवा,किसान,मजदूर,लघु व्यवसाई सहित सभी जाति के निर्बल को विभिन्न प्रकार की लाभकारी कार्यक्रम और योजनाओं द्वारा लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बेघर को घर,फ्री राशन,किसान सम्मान निधि,फ्री बिजली कनेक्शन,फ्री गैस कनेक्शन,इज्जत घर सहित कई प्रकार की लाभकारी योजनाओं से आच्छादित किया है।


         भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा साधू,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय,अनीता कमल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा साधू,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,ज्ञान सागर सिंह,शिव नायक वर्मा,रमाशंकर सिंह,पूर्व जिला पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, डाक्टर संतोष सिंह,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,संतोष कुशवाहा,रमेश चन्द्र गुप्त,रफत एजाज़,सुमन पांडेय,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया,

दिलीप पटेल देव, भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,पंकज वर्मा, संजय सिंह, विनय पांडेय, शिव पूजन राजभर,रितु बहल, डाक्टर विनोद कुमार, रिंकल सिंह, आकाश वर्मा, उपमा पांडेय, वीरेंद्र वर्मा, अम्बिका जायसवाल, विवेक पाण्डेयस, अंजू पांडेय आदि ने लाभार्थियों से जनसंपर्क कर भाजपा सरकार की योजनाओं को बताया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel