श्री विष्णु महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का हुआ आयोजन

श्री विष्णु महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का हुआ आयोजन
संवादाता नरेश गुप्ता
कमलापुर सीतापुर ।
कलिकाल में कलुषित राज्यों के कल्याण करने हेतु भगवान भागवत के विग्रह रूप में कलिकाल में प्रकट हुए। श्री विष्णु महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन एकादश बाबा लाल दास आश्रम नवागांव पर भक्तजनों को कथा का रसपान कराते हुए पंडित अनूप शास्त्री ने कहा। उन्होंने कहा राम और कृष्ण में विशेष अंतर कुछ भी नहीं है
फर्क सिर्फ इतना है कि राम लीला पुरुषोत्तम है राम जी को लीला संपूर्ण सीधी है वा कृष्ण लीला टेढ़ी कहने का तात्पर्य समझने से यह है कृष्ण भोगी नहीं योगी हैं भगवान कृष्ण के चरित्र को समझने के लिए योग ध्यान की आवश्यकता होती है तभी कृष्ण चरित्र जनमानस के हृदय पटल पर अंकित हो सकता है। प्रवचन कार्यक्रम में चित्रकूट धाम से पधारे पंडित अरुण शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव का प्रसंग सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया एक समय यह लगने लगा कि जैसे भगवान का आज ही प्रगट हुआ है।
पंडित सुरभी पांडे ने भक्त ध्रुव की पावन कथा को सुनाया। अयोध्या धाम से पधारे महंत श्री श्री 108 श्री सरोज दास जी महाराज ने भगवान श्री राम की पावन कथा सुनाते हुए कहा भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम और उन्होंने इस पृथ्वी पर अवतार लेकर मानव कल्याण हेतु आदर्श जीवन स्थापित किया।यज्ञ संचालन समिति श्री ओमप्रकाश सिंह फाउंडेशन एसआर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट बख्शी तालाब के तत्वाधान में यज्ञ कार्य विधिवत संपन्न कराने में सहयोग करने के लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख रमनू सिंह शिक्षक वीरेंद्र सिंह सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह रमंत्रसिंह जगन्नाथ सिंह को श्री श्री 108 श्री हनुमानगढ़ी अयोध्या के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
यज्ञ समिति के द्वारा हनुमानगढ़ी अयोध्या के बाल पुजारी राजकुमार दास जी को श्रीरामचरितमानस स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यज्ञ समिति अध्यक्ष जनक कुमारी सिंह उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह कोषाध्यक्ष सरला सिंह महामंत्री जयकरण सिंह प्रचार मंत्री विनोद कुमार सिंह संयुक्त मंत्री महेश सिंह ऑडिटर कृष्णपाल सिंह अमरेश सिंह उमेश पाल सिंह सुखेंद्र सिंह अंबेश कुमार सिंह आश्रम के पुजारी श्री बांके दास जी महाराज उपेंद्र सिंह प्रधानाध्यापक श्री लक्ष्मण सिंह जूनियर हाई स्कूल सुरैचा सामाजिक कार्यकर्ता देवेश कुमार सिंह
कौशलेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंह फाउंडेशन,दिनेश पाल सिंह ,रमा पाल सिंह सुनीत सिंह अभय सिंह राघवेंद्र सिंह संयोजक कपड़ा बैंक श्री ओम प्रकाश सिंह फाउंडेशन मगनूराजवंशी पूर्व प्रधान , विवेक ठाकुर लोटन राजवंशी कैलाश पांडे जगदीश शरण शुक्ल अजय कुमार सिंह राम स्वरूप सिंह राम कुबेर सिंह सत्य प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Invalid argument supplied for foreach()
Filename: partials/_comments.php
Line Number: 9
Backtrace:
File: /home/swatantraprabhat/public_html/application/views/partials/_comments.php
Line: 9
Function: _error_handler
File: /home/swatantraprabhat/public_html/application/views/post.php
Line: 258
Function: view
File: /home/swatantraprabhat/public_html/application/controllers/Home.php
Line: 198
Function: view
File: /home/swatantraprabhat/public_html/index.php
Line: 316
Function: require_once