झारखंड मे सबसे अधिक वोट लाकर प्रदेश महासचिव बने ऋषिकेश सिंह

झारखंड मे सबसे अधिक वोट लाकर प्रदेश महासचिव बने ऋषिकेश सिंह

झारखंड मे सबसे अधिक वोट लाकर प्रदेश महासचिव बने ऋषिकेश सिंह


मोहम्मद गंज/पलामू/झारखंड:- 

विदित हो की झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का बहुप्रतीक्षित सांगठनिक चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा मतों से हुसैनाबाद विधान सभा क्षेत्र के खरडीहा ग्राम निवासी ऋषिकेश ऊर्फ राजू सिंह सबसे ज्यादा मतों से प्रदेश महासचिव निर्वाचित हुए हैं, उन्हे 16303 वोट प्राप्त हुए हैं। ऋषिकेश सिंह ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम और प्रदेश सचिव श्री तनवीर आलम जी के समर्थित उम्मीदवार थें।

इसके साथ ही उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कुमार रोशन, रांची महानगर अध्यक्ष जमील अख्तर, और कांके विधान सभा अध्यक्ष खालिद सैफुल्ला, पलामू जिला उपाध्यक्ष मानिकान्त सिंह, लातेहार जिला उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, डालटनगंज विधानसभा अध्यक्ष सूर्यांस प्रताप सिंह, विश्रामपुर विधानसभा अध्यक्ष गुलामनवी आजाद, हुसैनाबाद से साकेत कुमार सिंह विधानसभा अध्यक्ष  के पद पर भी इनके प्रत्यासी ने जीत दर्ज की है। 

हृषिकेश पूर्व में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रह चुके हैं, इससे पूर्व कांग्रेस के छात्र संगठन एन एस यू आई के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने माता पिता, झारखंड के तमाम युवाओं और परिजनों के आशीर्वाद को दिया है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel