सेना प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

सेना प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आवश्यक बैठक संपन्न हुई।


सेना प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

सेन्हा लौहरदगा /झारखंड :-लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत senha प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान एक आवश्यक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जमील अंसारी ने की। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुखैर भगत, हाजी सकील अहमद, एवम नेसार अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष श्री सुखैर भगत ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता का स्थान सर्वोपरि है उसके मन सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। संगठन में सभी का योगदान महत्व पूर्ण है। कार्यकर्ताओं के मेहनत से ही विधायक और सांसद बनते है। कांग्रेस पार्टी के नीति और सिद्धांतो  से आने वाली पीढ़ी को अवगत कराते हुए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी का सदस्य बनना है। प्रखंड अध्यक्ष अपने कमिटी के सदस्यों के साथ गांव गांव जाकर हर घर से पार्टी का सदस्य बनाए।

साथ ही झारखंड की गठबंधन सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याण करी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने का काम करें। बृद्धा पेंशन योजना, इंदिरा आवास, राशन की समुचित व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, आदि जनसमस्या को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, बैंक के मैनेजर से सप्ताह में दो दिन जा कर मिले। अगर सक्षम पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा अनदेखी की जाती है तो शीघ्र इसकी जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष को दें। किसी कीमत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक प्रिय सरकार की छवि को धूमिल करने वाले को बक्सा नहीं जायेगा। कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर जनता की सेवा में लग जाएं।


वरिष्ठ नेता हाजी सकील अहमद ने कहा कि बहुत दिनों से लोहरदगा जिला कांग्रेस का कमिटी भंग हो गया था। विगत विधान सभा चुनाव में जिला अध्यक्ष के साथ बहुत सारे लोग भाजपा में चले गए थे। अब संगठन की जिम्मेवारी नए लोगों को मिली है। संगठन को नए सिरे धारदार बनाना है। आने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाएं। पार्टी में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी का सदस्य बनाए।
नेसार अहमद ने कहा कि अभी झारखंड में कांग्रेस जेएमएम की गठबंधन की सरकार है। कार्यकर्ता जनमुद्दों को लेकर आगे आए। और समाधान का हर संभव प्रयास करें। साथ ही राज्य सभा सांसद श्री धीरज प्रसाद साहू एवम मंत्री श्री रामेश्वर उरांव को समाधान हेतु अवगत कराएं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रकाश उरांव, अमृता भगत, सलीम अंसारी बड़े, मोज्जामिल अंसारी, नंदकिशोर शुक्ला, जयनाथ साहू, मंगलेश्वर उरांव, अदरा उरांव, जोगेंद्र उरांव, सगीर अंसारी, सफीक अंसारी, नेजावत अंसारी, सौकत अंसारी, हाफिज अंसारी, मुबारक अंसारी, अनिल उरांव,राजू अंसारी, इम्तियाज अंसारी, आजाद अंसारी, रुस्तम अंसारी, सरिता देवी, आरती देवी, बसंती उरांव, रामचंद्र उरांव, प्रेम एक्का, फिरोज अंसारी, राम तना भगत, शंकर उरांव, हरि उरांव, जीतराम उरांव बुद्धदेव भगत आदि काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel