अपहृता बालिका को एक वर्ष बाद भी पुलिस नहीं कर सकी बरामद, परिजन धरने पर बैठे

अपहृता बालिका को एक वर्ष बाद भी पुलिस नहीं कर सकी बरामद, परिजन धरने पर बैठे

स्वतंत्र प्रभात 


मिल्कीपुर, अयोध्या।14 वर्षीय दलित किशोरी की एक वर्ष पूर्व हुए अपहरण के मामले में किशोरी की मां डीएम से लेकर सीएम तक के यहां चक्कर लगाकर थक चुकी है।
सूबे के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा अयोध्या जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्पष्ट आदेश करने के बाद भी अब तक मामले में कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी है।
 जिसके बाद दलित किशोरी की मां के साथ भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने खंडासा थाना क्षेत्र के अघियौना चौराहे पर पीड़ित परिजनों के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। और प्रशासन से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है वही भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पाण्डेय ने घोषणा की है कि अपहृत बालिका के बरामद होने तक अनवरत धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
आपको बताते चलें कि खंडासा थाना क्षेत्र के एक  गांव निवासी महिला ने अपनी 14 वर्षीय  किशोरी के अपहरण का मुकदमा खंडासा थाना में 18 अप्रैल 2022 को तहरीर देते हुए नामजद लोगों के खिलाफ पंजीकृत कराया था।
 जिसके बाद पीडित दलित किशोरी की मां ने तहसील दिवस, थाना दिवस, उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के चौखट पर दस्तक देते हुए सूबे के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के यहां तक दस्तक दी।  जिसके बाद सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अयोध्या को मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बालिका के बरामद होने का आदेश लिखित और मौखिक रूप से दिया था। इस आदेश के बाद भी खंडासा पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई थी।
मंगलवार 11 अप्रैल को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किशोरी की मां और परिजनों के साथ भारतीय किसान यूनियन ने खंडासा थाना क्षेत्र के अघियौना चौराहे पर इस मामले को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद अधिकारियों के हाथ पांव फूल आए मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा ने परिजनों और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ को कार्यवाही का भरोसा दिया।
धरना प्रदर्शन में अपहृत किशोरी के परिजनों और ग्रामीणों के साथ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेंद्र पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश कुमार तिवारी, जिला अध्यक्ष  ईश्वर दीन यादव, पुष्पा पाण्डेय, शांति मौर्य, भिखारी लाल, धर्मपाल यादव के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन मे मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं हुआ था।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

अंतर्राष्ट्रीय

अपने महाफर्जीवाड़े से उत्तर प्रदेश की मासूम जनता की जान दांव पर लगाती संगीता कुरियाल मालकिन AROMA HEALTHCARE, LUCKNOW की कलंक कथा अपने महाफर्जीवाड़े से उत्तर प्रदेश की मासूम जनता की जान दांव पर लगाती संगीता कुरियाल मालकिन AROMA HEALTHCARE, LUCKNOW की कलंक कथा
LUCKNOW जो संगीता कुरियाल (पत्नी मनोज कुरियाल, कर्मचारी POCT SERVICES) के  नाम पर रजिस्टर्ड है पर उसका सञ्चालन कुख्यात शातिर...

Online Channel