पूरनपुर- धनाराघाट मार्ग जंगल की ओर से बनाने का विरोध   

पूरनपुर- धनाराघाट मार्ग जंगल की ओर से बनाने का विरोध   

पूरनपुर।
तालाब का रूप ले चुके पूरनपुर धनारा घाट मार्ग को जंगल की ओर से बनाया जा रहा है। जिसे मौके पर पहुंच कर अखिल भारतीय प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष ने विरोध किया
 
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर पूरनपुर की ओर से निर्माण करने की मांग की। जिस पर अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार से बोलने की बात कही।लंबे अरसे बाद पूरनपुर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान की मांग पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा पूरनपुर से धनारा घाट जंगल 10 किलोमीटर करोड़ों रुपए की लागत से मार्ग निर्माण स्वीकृत किया गया है।
 
यह मार्ग पूरनपुर विद्या मंदिर से ग्राम शेरपुर कला तक 5 किलोमीटर गहरे गडढ़ों में तब्दील हो चुका है। जिस पर अब दो पहिया वाहन चलाना भी मुश्किल हो रहा है। ठेकेदार द्वारा जंगल की ओर से मार्ग का निर्माण शुरू किया गया है जिसका प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष हाजी रियाजत नूर खान ने मौके पर पहुंच कर विरोध किया।
 
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शशांक भार्गव से मोबाइल पर वार्ता कर अवगत कि  पूरनपुर से शेरपुर तक  मार्ग का निर्माण पहले होना चाहिए था जहां इसकी जरूरत है। बच्चों के रिक्शे पलट रहे हैं। जंगल की ओर से बनाने का कोई औचित्य नहीं है। जिस पर अधिशासी अभियंता ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र ही पूरनपुर की ओर से मार्ग का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इस दौरान सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel