भाजपा सरकार विपक्ष को बना रही निशाना नेताओं को भेज रही जेल -प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
On

बस्ती। बस्ती जिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भाजपा सरकारों के बुलडोजर न्याय पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि त्वरित न्याय की आड़ में लोगों के घर और कॉमर्शियल भवनों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। सरकार केवल विपक्ष को निशाना बना रही है। उनके नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान को बचाने, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और कमजोर लोगों को न्याय दिलाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे। वह मंगलवार को अटल प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के शासन काल में प्रदेश में अपराधी बेलगाम हैं, बहू-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। सरकार का यह चेहरा देश-दुनिया देख रही है। ऐसी बेलगाम सत्ता को हटाने के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेसियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। कार्यकर्ता 2027 के विस चुनाव के लिए अभी से कमर कसकर तैयार हो जाएं। इस दौरान प्रेक्षागृह का एसी नहीं चलने से कांग्रेसियों में रोष दिखा। कार्यक्रम का संचालन पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां ने किया। जयकरन वर्मा, दिलीप निषाद, अमरेंद्र मल्ल, केशव प्रसाद यादव, विश्वविजय सिंह आदि प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष के साथ बस्ती पहुंचे। जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान नर्वदेश्वर शुक्ल, राजबहादुर निषाद, गिरजेश पाल, मंजू पांडेय, रामभवन शुक्ल, अशोक, बबिता शुक्ला, गंगा प्रसाद मिश्रा, सोनी मिश्रा, नीलम विश्वकर्मा, डॉ. शीला शर्मा, राणा प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह राजन, डॉ. वाहिद अली, हरिश्चंद्र शुक्ल, लक्ष्मी यादव व अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता नोमान अहमद और बबिता शुक्ल ने अजय राय को आचार्य रामचंद्र शुक्ल का चित्र भेंट किया। प्रवीण चंद्र पांडेय, अरुण पांडेय, नवीन श्रीवास्तव, सोनम सैनी, जयप्रकाश पांडेय, सुराली, सोनल सैनी, गुड्डू उपाध्याय, सुनील पांडेय शामिल रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

15 Mar 2025 15:03:19
सिद्धार्थनगर। होली त्यौहार को लेकर एसडीएम राहुल सिंह व सीओ सुजीत राय ने गुरुवार को सुरक्षा जवानों के साथ कस्बा...
अंतर्राष्ट्रीय
3.jpg)
13 Mar 2025 12:10:34
केंद्र सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने गुजरात की एक अदालत से उद्योगपति गौतम अडानी को अमेरिकी प्रतिभूति और...
Online Channel

शिक्षा

Comment List