इफको फूलपुर इकाई-I को ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार में प्रथम इकाई-II को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

इफको फूलपुर इकाई-I को ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार में प्रथम इकाई-II को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

इफको की फूलपुर इकाई-I को उत्तर प्रदेश राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2024 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही, फूलपुर इकाई-II को इस पुरस्कार के अंतर्गत प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA) के तत्वावधान में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
 
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार आज उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण के माननीय सचिव द्वारा लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया जिसको इफको फूलपुर इकाई के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित निशित नारायण मुख्य प्रबन्धक(प्रोसेस )ने प्राप्त किया |
1000840453
इफको फूलपुर इकाइयों की यह उपलब्धि ऊर्जा संरक्षण और सतत विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ये पुरस्कार दोनों इकाइयों द्वारा ऊर्जा दक्षता और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों का प्रमाण हैं।
 
इस अवसर पर इफको फूलपुर इकाई के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख)संजय कुदेशिया ने कहा किया इफको परिवार इस सम्मान को पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है और यह किसानों व पर्यावरण हित में कार्य करते रहने की प्रेरणा प्रदान करता है। इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव ने इस अवसर पर हर्ष व प्रसन्नता व्यक्त किया।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

आपका शहर

 प्रधानमंत्री  के सरकारी नौकरियों में चयनित 51000 से अधिक अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण।  प्रधानमंत्री  के सरकारी नौकरियों में चयनित 51000 से अधिक अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण।
स्वतंत्र प्रभात। ब्यूरो प्रयागराज।    प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के द्वारा शनिवार को वर्चुअल माध्यम से सरकारी नौकरियों में चयनित 51000 से...

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel