अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सोनभद्र द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर भव्य आयोजन

भगवान से चित्रगुप्त जी एवं भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव पूरे देश में एक साथ मनाया जा रहा है I

अखिल भारतीय कायस्थ  महासभा सोनभद्र  द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य  दिवस पर भव्य आयोजन

भगवान श्री चित्रगुप्त के विग्रह का जलाभिषेक करने के बाद पुजारी द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजन कराया गया I

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सोनभद्र द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर भव्य आयोजन किया गया I उक्त आयोजन में भगवान श्री चित्रगुप्त के विग्रह का जलाभिषेक करने के बाद पुजारी द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजन कराया गया I पूरे मंदिर प्रांगण को सजाया गया था I

  मंदिर परिसर में सैकड़ो कायस्थ के अलावा अन्य लोगों ने भी पूजन अर्चन किया I महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रह्मा जी ने दस हजार वर्ष तपस्या की तब उन्हीं के शरीर से चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान श्री चित्रगुप्त जी प्रकट हुए थे और हम सभी भगवान श्री चित्रगुप्त जी के वंशज हैं I

सभी कायस्थ पूरे देश में चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट दिवस को मनाते हैं I संसार में जन्म लेने वालो के कर्मों के लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजन कायस्थ के अलावा अन्य लोग भी करते हैं I उन्होंने कहा कि आज बड़ा अच्छा संयोग है कि भगवान से चित्रगुप्त जी एवं भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव पूरे देश में एक साथ मनाया जा रहा है I

सामूहिक पूजन व आरती के पश्चात पुजारी ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के बारे में विधिवत व्याख्यान प्रस्तुत किया I उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव संजू, सुशील श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव आनंद श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, बिंदेश्वरी लाल अभिषेक श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव नन्हे, रितेश श्रीवास्तव सर्वेश श्रीवास्तव, सहित सैकड़ो कायस्थ के अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र केसरी, मनोज कुमार,अनूप केसरी, चंदन केसरी, अनुपम त्रिपाठी, मनोज सोनकर, आशीष सहित अन्य कई उपस्थित थे I कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया I सभी उपस्थित जनों के प्रति संतोष कुमार श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। 

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

आपका शहर

 100 सैयद संयुक्त चिकित्सालय: महिला चिकित्सकों के विरुद्ध होगी कार्यवाही  100 सैयद संयुक्त चिकित्सालय: महिला चिकित्सकों के विरुद्ध होगी कार्यवाही
अस्पताल न आने वाली महिला चिकित्सकों की जांच शुरू, हो सकती है बड़ी कार्यवाही निज संवाददाता कुमारगंज [अयोध्या]।   क्षेत्र के...

अंतर्राष्ट्रीय

कालिकन धाम के गणेश देवतन पर शुरू हो रही भागवत कथा से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा कालिकन धाम के गणेश देवतन पर शुरू हो रही भागवत कथा से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा
रवि द्विवेदी रिंकू  संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...

Online Channel