प्रयागराज युवको पर हुआ जानलेवा हमला

‌पीट पीटकर किया लहूलुहान मरणासन्न स्थिति में छोड़कर भाग निकले अपराधी


‌स्वतंत्र प्रभात। संजय द्विवेदी की रिपोर्ट।
‌खीरी,प्रयागराज।

 कोरांव तहसील अन्तर्गत के थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहरैचा में अज्ञात लोगों के द्वारा 30 वर्षीय युवको पर जानलेवा हमला हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहरैचा में आकाश तिवारी उर्फ शिंटू और कुलदीप तिवारी दोनों युवको पर अज्ञात लोगों के द्वारा जानलेवा हमला किया गया।जिसमें दोनों युवकों को गंभीर चोटे आई और लहूलुहान हो गए जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की रात 7:30 के लगभग कई अज्ञात लोग चार पहीया वाहन से आये।और इन दोनों के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया। 

लाठी-डडों से पीट-पीटकर मरणासन्न स्थिति में छोड़ कर भाग निकले। परिजनो द्वारा जानलेवा हमला की सूचना पर तत्काल खीरी पुलिस को सूचित किया या।घटनास्थल  पर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक खीरी राजेश कुमार मौर्य ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवको को इलाज हेतु स्वरुपरानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज में भेजवाया गया जहां पर इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।परिजनों द्वारा खीरी पुलिस को जानलेवा हमला की तहरीर दी गयी और अपराधियों को जल्द पकड़ने व कार्यवाही करने की मांग की गई।गांव के लोग भी मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel