युवक की नहर में डूबने से मौत,पांच बच्चे हुए यतीम
On
- कुछ माह पूर्व पत्नी का भी हो गया है,निधन
बहराइच ।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज स्थित सरयू नहर में शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे 45 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई है।मृतक युवक घसीटे पुत्र चुन्नू निवासी बरदहा बाजार का रहने वाला था।इमामगंज नहर चौराहे पर पान की दुकान को चला कर जीवन यापन करता था।
घटना के संबंध बताया जा रहा है कि युवक शौच के लिए गया था। तभी पैर फिसलने से युवक सरयू नहर में डूब गया।आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर गए तो देखा कि घसीटे का शव नहर के किनारे तैर रहा है।इसकी सूचना गांव वालों को दी गई। स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही युवक के परिवार में मातम छा गया। स्थानीय लोगों ने सूचना खैरीघाट थाने की पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अरुण कुमार ने घटना की जानकारी लेने के बाद रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।मृतक अपने पीछे तीन लड़के और दो बेटियों को छोड़ गया है। पांचों बच्चों में से किसी का विवाह नहीं हुआ है।बताया जा रहा हैं कि मृतक की पत्नी का भी कुछ माह पूर्व निधन हो गया है। थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया है कि मृतक के बेटे सुनील कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
रेलवे बोर्ड की वित्त सदस्य रूपा श्रीनिवासन ने किया आरेडिका व फोर्ज्ड व्हील प्लान्ट का दौरा
28 Apr 2024 21:32:48
महिला अफसर ने पहियों के निर्माण तकनीक सहित अन्य चीजों का किया बारीकी से निरीक्षण। व्हील प्लान्ट के हस्तांतरण
अंतर्राष्ट्रीय
न्यूजीलैंड ने कार्य वीजा के नियमों में की कड़ाई
08 Apr 2024 19:07:49
न्यूजीलैंड सरकार ने मान्यता प्राप्त नियोक्ता श्रमिक वीज़ा (AEWV) योजना में तत्काल बदलाव की घोषणा की, जो यह सुनिश्चित करेगा...
Comment List