राज्य स्तरीय जूनियर खो खो प्रतियोगिता के लिए हुआ टीम का चयन

राज्य स्तरीय जूनियर खो खो प्रतियोगिता के लिए हुआ टीम का चयन

राज्य स्तरीय जूनियर खो खो प्रतियोगिता के लिए हुआ टीम का चयन



 स्वतंत्र प्रभात 
अम्बेडकर नगर।

उत्तर प्रदेश खो खो संघ द्वारा , 22वीं जूनियर राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन जिला खो खो संघ बिजनौर के व्यवस्था में आर वी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नूरपुर रोड बिजनौर में 20 मई से 22 मई तक किया गया है । 

जिसमें प्रतिभाग करने के लिए आज 13 मई को जिला स्तरीय टीम का चयन , जिला खो खो संघ अंबेडकर नगर के सचिव राम केस मौर्य की देख रेख में डी ए वी  एकेडमी टांडा में किया गया।जिसमें 15 खिलाडि़यों का चयन किया गया। चयनित खिलाडि़यों में सूरज, आमिर हमजा, मो अमजद, सचिन, शुभम, सौरभ, अमन, आशिम, कामरान अहमद, मो इरशाद, अबूबकर, मो सहदान,अली खान, हर्ष और सारिम का चयन हुआ। 

मंगेश कुमार मन ,राम केस मौर्य द्वारा किलाडियों का चयन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक पाण्डे ने सभी खिलाडि़यों को खेल भावना से खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने लिए प्रेरित किया।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel