चलो गांव की ओर चकौरा किसान पंचायत में गोमती नदी पर पुल बनाये जाने की मांग

चलो गांव की ओर चकौरा किसान पंचायत में गोमती नदी पर पुल बनाये जाने की मांग

प्रमुख समस्या को जिला अध्यक्ष के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा शासन तक पहुंचा कर जल्द ही इसका निस्तारण कराया जाएगा 


स्वतंत्र प्रभात 

 हैदरगढ़ बाराबंकी - भाकियू अरा0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा के आवाहन पर व जिला अध्यक्ष राम बरन वर्मा के निर्देशानुसार संगठन विस्तार को लेकर  *चलो गांव की ओर* एक मुहिम चलाई जा रही है जिसके तहत गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक कर दिन रात युद्ध स्तर पर संगठन का विस्तार किया जा रहा है,इसी क्रम में मण्डल महासचिव दिलीप सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह, व तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह की उपस्थिति में व ब्लाक अध्यक्ष हैदरगढ़ संतोष सिंह एवं ब्लाक अध्यक्ष त्रिवेदीगंज सुनील सिंह की अध्यक्षता में विकास खंड हैदरगढ़ की ग्राम पंचायत चकौरा, इंछा पुरवा,टंड़िया पुरवा, अमिलहरा व नगर पंचायत सुबेहा के वार्ड बादल पुरवा, अचली पुरवा,सुलेमान पुर व त्रिवेदीगंज के मंझूपुर सहित दर्जनों गांवों में बैठक कर किसानों को

जागरूक किया गया एवं बैठक के दौरान सैकड़ों किसानों को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता ग्रहण कराई गई, तो वहीं दूसरी तरफ बैठक में ग्राम पंचायत चकौरा के अंतर्गत गोमती नदी सिंगापुर अमौनी घाट पर पक्का पुल बनवाए जाने का मुद्दा प्रमुख रुप से छाया रहा जिस पर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संगठन का विस्तार करें संगठन से जुड़े तथा आगामी 21 सितंबर को बाराबंकी में आयोजित किसान महापंचायत में सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे, आप लोगों की यह प्रमुख समस्या को जिला अध्यक्ष के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा शासन तक पहुंचा कर जल्द ही इसका निस्तारण कराया जाएगा 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel