दौलत में अंबानी को पछाड़ देंगे अडानी? एशिया के बादशाह बनने के बेहद करीब

 मुकेश अंबानी की दौलत कम क्यों: दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में लगातार गिरावट आ रही है।


 

एशिया के सबसे रईस अरबपति मुकेश अंबानी के ताज पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दरअसल, अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी दौलत के मामले में मुकेश अंबानी के बेहद करीब हैं। अब किसी भी वक्त वह मुकेश अंबानी को पछाड़ कर एशिया के सबसे रईस अरबपति बन सकते हैं।

मुकेश अंबानी की दौलत कम क्यों: दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में लगातार गिरावट आ रही है। यही वजह है कि मुकेश अंबानी की दौलत में भी कमी आई है। आपको बता दें कि इस सप्ताह अब तक सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

बता दें कि सऊदी अरामको और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच की डील फिलहाल कैंसल हो गई है। इस पर नए सिरे से विचार हो रहा है। इस खबर से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और रिलायंस के शेयरों में गिरावट आई।

किसकी कितनी है दौलत: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत 91 बिलियन डॉलर है और वह फिलहाल दुनिया के 12वें सबसे रईस अरबपति हैं। वहीं, गौतम अडानी की दौलत 88.8 बिलियन डॉलर के स्तर पर है। गौतम अडानी की रैंकिंग 13वीं है। गौतम अडानी की दौलत अब मुकेश अंबानी से 2 बिलियन डॉलर कम है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel