मुख्यमंत्री ने फरियादियों की सुनी फरियाद, जनता दरबार में दिखी भीड़

मुख्यमंत्री ने फरियादियों की सुनी फरियाद, जनता दरबार में दिखी भीड़

मुख्यमंत्री एक बार फिर एक बच्ची को चॉकलेट देते दिखे और फिर से फरियादियों के बच्चों के संग लाड प्यार करते मुख्यमंत्री का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है 


स्वतंत्र प्रभात  

गोरखपुर   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने आज शुभ हिंदू सेवा आश्रम में फरियादियों की समस्या सुनी, दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री महंत दिग्विजय नाथ व महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर दौरे पर आए हैं। इसी के संग मुख्यमंत्री ने सुबह हिंदू सेवा आश्रम में फरियादियों की समस्या सुनी और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश भी दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर हैं। सीएम अपने गुरु व महंत दिग्विजय नाथ और अवैधनाथ की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर दौरे पर आए हैं।

वही 7 सितंबर से गोरखनाथ मंदिर में राम कथा का आयोजन किया जा रहा था, जिस कथा का समापन कल 13 सितंबर को शाम 6 बजे किया गया, और संग ही संग महंत दिग्विजय नाथ व अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि कार्यक्रम का समापन भी किया गया। वहीं  बुद्धवार को सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरियादियों की समस्या हिंदू सेवा आश्रम में सुने, और अधिकारियों को फरियादियों की समस्या का निस्तारण करने को भी कहा, वही मुख्यमंत्री एक बार फिर एक बच्ची को चॉकलेट देते दिखे और फिर से फरियादियों के बच्चों के संग लाड प्यार करते मुख्यमंत्री का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel