समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने ली आप की सदस्यता

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने ली आप की सदस्यता

वाराणसी सम्मेलन को सफल बनाने हेतु की गई बैठकों के लिए जिले के पदाधिकारियों के प्रति भी आभार प्रकट किया 


स्वतंत्र प्रभात 

नैनी,प्रयागराज आम आदमी पार्टी  द्वारा संगठन विस्तार,कार्यकारिणी गठन ,चयनित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देने उनका सम्मान करने एवं आगामी 20 सितम्बर को वाराणसी में नगर निगम/नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत आप प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्त्व में हो रहे विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रयागराज से अधिक से अधिक साथियों की सहभागिता हेतु आज कई विधानसभाओं में बैठकें की गयीं।इसी क्रम में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए बारा विधानसभा के समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकार आप जिला कार्यालय नैनी में आकर जिलाध्यक्ष डॉ0अलताफ अहमद एवं जिला महासचिव नितिन सिंह पटेल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लिए एवं संकल्प लिया कि 2024 में पूरे देश में एक बड़ा बदलाव होगा।जिला कार्यकारिणी सदस्य रत्नाकर

सिंह सदस्यता दिलवाई,सदस्यता लेने वाले साथियों में सुशील सिंह ,निरंकार सिंह ,आकाश सिंह ,बृजेन्द्र सिंह ,अनमोल सिंह , रंजीत सिंह आदि रहे।करछना विधानसभा में महिला कार्यकारिणी के गठन एवं मुख्य इकाई के संगठन विस्तार में जोन प्रभारी अबू तालिब ,जिला उपाध्यक्ष नेहा सिंह , करछना अध्यक्ष गजनफर अब्बास , विनोद कुमार सिंह ,महिला जिलाध्यक्ष पूनम सिंह , महिला जिला महासचिव आलमआरा सिद्दीकी व अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।हँड़िया विधानसभा की बैठक में जोन प्रभारी आलोक श्रीवास्तव , जिला महासचिव नितिन सिंह पटेल,जिला महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव ,हँडिया विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष डॉ0 अलताफ अहमद ने सभी नये साथियों का आम आदमी पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया साथ ही कई विधानसभाओं में बैठकें करके वाराणसी सम्मेलन को सफल बनाने हेतु की गई बैठकों के लिए जिले के पदाधिकारियों के प्रति भी आभार प्रकट किया। 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel