सहारनपुर की कुछ खबरे सिर्फ स्वतन्त्र प्रभात पर

आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गिरफ्तार
सहारनपुर।
थाना फतेहपुर पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी के मुकदमे में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी आकाश तोमर के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना फतेहपुर पुलिस ने मु.अ.स. 154@2022 धारा-505(2) में वांछित अभियुक्त विनय कश्यप पुत्र गोपीचन्द निवासी मुजफ्फराबाद थाना फतेहपुर सहारनपुर को मस्कन दविश देकर गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में प्रभारी सतेन्द्र नागर, एसआई अमित नागर, आरक्षी रामकुमार, धीरेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
21 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का सहित एक दबोचा
सहारनपुर।
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक शातिर शराब माफिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। एसएसपी के निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध शऱाब की तस्करी के विरुध्द अभियान में चैकी रामनगर प्रभारी उ0नि0 मेहरसिंह मय फोर्स द्वारा चैकिग के दौरान क्रबिस्तान के पास पिंजौरा से आरिफ पुत्र मेहराज निवासी अम्बा बिहार कलौनी पिन्जौरा थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर के कब्जे से 21 पव्वे देशी शऱाब हरियाणा मार्का बरामद कर गिराफ्तार किया गया।
बरामदगी, गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 267/22 धारा 63 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर अभि0 को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर अभिरक्षा में जिला कारागार में भेजा गया।
प्रचंड गर्मी व लू से बेहाल हुए क्षेत्रवासी
बेहट(सहारनपुर)।
बेहट क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी के चलते आमजन पूरी तरह से परेशान है। जिस कारण लोग दिन में घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। तपिश और लू से लोगों की त्वचा झुलस रही है। वंही चरमराई विधुत व्यवस्था भी लोगों के जी का जंजाल बनी हुई है।
बता दे कि क्षेत्र में आजकल प्रचंड गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते आमजन पूरी तरह बेहाल नजर आ रहा है।
लू के थपेड़ो से बचने के लिए लोग अपने घरों से नही निकल रहे है। हालात यह है कि गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जान जोखिम में डालकर पूर्वी यमुना नहर में गोते लगाते दिखाई दे रहे है। मौसम जानकारों का मानना है कि अभी 3-4 दिन ओर अधिक तपिश बढ़ने की संभावना है। उधर दूसरी ओर चरमराई बिजली व्यवस्था भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। लोगो के घरों में रखे फ्रिज, कूलर पंखे आदि मात्र शो पीस बनकर रह गए है ओर भीषण गर्मी के चलते लोग रातभर चैन से सो भी नही पा रहे है। क्षेत्रवासियों ने विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग भी की है।