जनसभाओं में उमड़ा जनसैलाब और विपक्ष में स्वीकार्यता के चलते भाजपा में मची खलबली

जनसभाओं में उमड़ा जनसैलाब और विपक्ष में स्वीकार्यता के चलते भाजपा में मची खलबली

उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा परेशान व तबाह है प्रदेश का किसान हुआ है।


स्वतंत्र प्रभात 
मसौली बाराबंकी

समाजवादी पार्टी की जनसभाओं में उमड़ा जनसैलाब और विपक्ष में स्वीकार्यता के चलते भाजपा  में खलबली मची है। बहुत तेजी के साथ सपा का ग्राफ उत्तर प्रदेश में बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश से भाजपा का जाना लगभग तय है उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत ग्राम कोडरी, सद्दीपर, भयारा,छुलहा बन्नी, टेरा में सपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर गांव-गांव, पाॅव-पाॅव कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगो से सपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये।

श्री गौरव रावत ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा परेशान व तबाह है प्रदेश का किसान हुआ है। किसानों को समय से खाद उपलब्ध नहीं हुई उनकों उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिला। धान तौल केन्द्र बस औपचारिकता पूरी करने के लिए खोले गए किसानों को अपनी धान की फसल बिचैलियों के हाथ औने-पौने दाम पर बेचना पड़ा जिसका बदला किसान भाजपा से चुनाव के समय वोट की ताकत से लेगा। अब उत्तर प्रदेश से भाजपा को जाना होगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार का आना तय है।

पूर्व प्रमुख यासिर अराफात किदवई ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी लोग एक मत होकर सपा के विधायक गौरव रावत का साथ देकर पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनाने में मद्द करे ताकि आप सभी की तरक्की सम्भव हो सके भाजपा ने तो पूरे प्रदेश को कंगाल कर दिया है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष शानू प्रधान, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पिंकू सैनी, मंशाराम पूर्व प्रधान, दीपक यादव, मोहम्मद गुफरान, शाहिद अली बीडीसी, खालिद किदवई, मोहित यादव, केदार यादव, विश्राम पाल, सुरज पाल, पुष्पराज, विनोद रावत, मुन्ना किदवई, शमशेर रावत प्रधान, राजकुमार, विपिन वर्मा आदि लोग उपस्थित रहें।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel