खौफनाक, डोली उठने के दो दिन पहले आशिक़ ने दुल्हन को जिन्दा जलाया

खौफनाक, डोली उठने के दो दिन पहले आशिक़ ने दुल्हन को जिन्दा जलाया

खौफनाक, डोली उठने के दो दिन पहले आशिक़ ने दुल्हन को जिन्दा जलाया


स्वतंत्र प्रभात-

गुरुग्राम फर्रुखनगर- 

24 वर्षीय लड़की को शादी से दो दिन पहले  उसके प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।


शादी से दो दिन पहले एक 24 वर्षीय लड़की पर पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। नाज़ुक हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर गुरुग्राम के फर्रुखनगर थाने में पूरा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की के पिता ने गांव के ही एक लड़के पर बेटी को जलाने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से आरोपी फरार है।

थाना क्षेत्र फर्रुखनगर

के निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को थाने में एक शिकायत दर्ज़ की जिसमे उसने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है और उसके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी की शादी 11 मई को होनी थी। सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे उसकी बेटी घर के सामने प्लॉट में पशुओं को चारा डालने के लिए गई थी, तभी वहां आए गांव के एक लड़के जयपाल उर्फ बिल्लू ने कथित तौर पर उनकी बेटी पर पेट्रोल छिड़कर कर आग लगा दी। आग लगते ही वह काफी बुरी तरह जल गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।


 नाज़ुक हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वह मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही है। पिता का आरोप है कि जयपाल उर्फ बिल्लू ने उनकी बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई है। वह लड़का लगभग  उनकी बेटी को परेशान किया करता था, यह बात पीड़िता ने अपने पिता को बताई थी।


 

थाना प्रभारी फर्रुखनगर सुनील कुमार 

ने बताया कि शिकायत के बाद फर्रुखनगर पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 326-ए (जानबूझकर तेजाब आदि से गंभीर चोट पहुंचाना) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित लड़की के पिता ने गांव के लड़के पर आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच चल रही है। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा।


हरिंदर कुमार एसीपी पटौदी

ने कहा कि घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन वह बयान देने की हालत में नहीं है। आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel