किशोरी से दुष्कर्म कर फरार आरोपी को पुलिस ने मुम्बई से किया गिरफ्तार

किशोरी से दुष्कर्म कर फरार आरोपी को पुलिस ने मुम्बई से किया गिरफ्तार

कौंधियारा थानाध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि अभियुक्त को जेल भेज दिया गया 


स्वतंत्र प्रभात 

 प्रयागराज  कौंधियारा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पुनित तिवारी को कौंधियारा पुलिस ने मुम्बई से किया गिरफ्तार। मंगलवार को अभियुक्त पुनीत तिवारी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि अभी पीड़िता का बयान दर्ज नहीं हो सका। उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को नहीं मिल सकी है। कौंधियारा थाने की पुलिस का कहना है कि गोठी गांव निवासी पुनीत तिवारी की दोस्ती इस नाबालिक लड़की से थी।दस अगस्त की रात लड़की ने फोन कर पुनीत को अपने घर बुलाया। पुनित के पहुंचने के बाद लड़की अपने मकान से बाहर आई फिर उसकी बाइक पर बैठकर उसके घर गई। वहां काफी देर तक एक साथ रहे

जहां उनके बीच शारीरिक सम्बन्ध भी बना। इसके बाद आरोपित पुनीत किशोरी को उसके घर छोड़ने के लिए जा रहा था। मगर रास्ते में किसी अनियंत्रित वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगने पर वे दोनों सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। इस हादसे में लड़की को गहरी चोट आई। उसकी हालत देखकर पुनीत बेहद घबरा गया और उसे सड़क पर घायल पड़ा हुआ छोड़कर भाग निकला। कुछ दूर जाने के बाद उसने अपने भाई को फोन करके बुलाया और नैनी में जाकर इलाज करवाया। उसके हाथ में प्लास्टर बांधा गया। इसके बाद वह मुंबई भाग गया। जहां उसके पिता सिक्योरिटी गार्ड की प्राइवेट नौकरी करते है। कौंधियारा थानाध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि अभियुक्त को जेल भेज दिया गया 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel