रिश्ता कलंकितः चचेरी बहनों के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म

रिश्ता कलंकितः चचेरी बहनों के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म

रिश्ता कलंकितः चचेरी बहनों के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म


स्वतंत्र प्रभात-

बांदा

 नाबालिक बच्चियो के साथ हो रही अत्याचार की घटनाए थमने का नाम नही ले रही है। पुलिस भी इस ओर कोई कार्रवाई नही करती है। ताजी घटना में खेत गई तीन चचेरी बहनो को दो युवको ने दबोच लिया। घसीट कर झोपड़ी के अंदर ले गए। दो चचेरी बहनो के साथ दो युवको ने दुष्कर्म किया। एक बहन के साथ छेड़खानी किया। शोर मचाने पर दोनो युवक मौेके से भाग निकले। घर आई चचेरी बहनो ने आप बीती अपने घरवालो को बताई परिजन तीनो को लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने बाद तीनो बहनो को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

देहात कोतवाली

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन चचेरी बहने जिनकी उम्र 7,7,8,वर्ष है। बुुधवार की दोपहर खेत मे लगी प्याज की रखवाली करने गई थी। कुछ देर बाद तीनो चचेरी बहने नजदीक में लगे हैण्डपंप में पानी पीने गई थी। तभी  पड़ोसी अनुज और उसका मामा राकेश ने तीनो को दबोच लिया। घसीट कर खेत पर बनी मड़इया में ले जाकर दो चचेरी बहनो के साथ दुष्कर्म किया। एक बहन के साथ छेडखानी किया। तीनो के चीखने चिल्लाने पर दोनो आरोपितो ने उन्हे जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी तीनो बहने अपने घर आ गई। एक दिन तो घरवालो को कुछ नही बताया कि दूसरे दिन तकलीफ होने पर तीनो चचेरी बहनो ने आपबीती बताई। खबर सुनने ही घरवाले आवक रह गए। परिजन तोनो को लेकर थाने गए। और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने दोनो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन्हे डाक्टरी के लिए भेज दिया। सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनो अरोपितो को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछ तऋंछ की जा रही है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel