बाईक से गिरकर महिला हुई घायल

बाईक से गिरकर महिला हुई घायल

घायल अवस्था मे एम्बुलेंस के जरिये पीड़ित महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया  डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रिफर किया 


स्वतंत्र प्रभात 


नरैनी बांदा देवर के साथ यात्रा कर रही भाभी चलती बाइक में नीचे गिरकर  घायल हो गयी।घायल अवस्था मे पीड़ित महिला को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
गोल्हू पत्नी रामबरन 27 वर्ष निवासी नौहाई अपने देवर के साथ शनिवार के  दिन बाइक में बैठकर मध्यप्रदेश के गांव चंदौरा रिश्तेदारों के यहां जा रही थी। तभी रास्ते में चलती बाइक में शंकर बाजार के पास चक्कर आ जाने से गिर गई। जिसमे बाइक पूरी तरह

अनियंत्रित हो गयी।हालांकि बाइक चला रहा देवर बाल बाल बच गया।लेकिन  गंभीर रूप से महिला घायल हो गयी।घायल अवस्था मे एम्बुलेंस के जरिये पीड़ित महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रिफर किया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel