भाजपा कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी भोज आयोजन में पहुंचकर खाई खिचड़ी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी भोज आयोजन में पहुंचकर खाई खिचड़ी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी भोज आयोजन में पहुंचकर खाई खिचड़ी

स्वतंत्र प्रभात
फूलपुर प्रयागराज
शिवम् शुक्ला की रिपोर्ट

शुक्रवार 14 जनवरी 2022 को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जहां प्रत्येक परिवार में त्यौहार संबंधी पकवान तैयार किए गए तथा खिचड़ी खाकर त्यौहार को मनाया गया।  

 फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने बूथ क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के घर खिचड़ी भोज आयोजित कर खिचड़ी भी खाई।

इस मौके पर सहसों ब्लाक प्रमुख गीता सिंह के पति भाजपा नेता राकेश बहादुर सिंह ने मुबारकपुर गांव पहुंचकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सामूहिक खिचड़ी भोज में ढेलहा शक्ति केंद्र पर मंडल अध्यक्ष समरजीत मौर्य के यहां खिचड़ी भोज में अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं संग शामिल हुए। वहीं भाजपा द्वारा पिछड़े एवं कमजोर वर्गों व दलितों के साथ बैठकर भोजन करने का अभियान छेड़ रखा है।

ताकि समाज में समानता बने सबसे भाईचारा कायम रखने हेतु खिचड़ी भोज बेहतरीन माध्यम है। वहीं दूसरी ओर बाबूगंज शक्ति केंद्र के आटा बूथ पर सामूहिक खिचड़ी भोज कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनोज निषाद के साथ तरुण मिश्र,सुरेंद्र मौर्या,शक्ति केंद्र संयोजक  अरुणेश पाण्डेय, नीरज जायसवाल, राजकुमार मोदनवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी भोज खाया।

वहीं बेलवा शक्ति केन्द्र पर सामाजिक समरसता का ध्येय लिए सतत बढ़ते जाना है के तहत भाजयुमो काशी क्षेत्र क्षेत्रीय मंत्री सत्यम हिन्दू ने भाजपा कार्यकर्ता विमल मिश्र, डब्ल्यू पाण्डेय, पवन पाण्डेय सहित कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति केंद्र पर हिंदू कल्लू हरिजन के घर पर पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम खिचड़ी भोज का महाप्रसाद ग्रहण करते हुए समाज में आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel