सदर विधायक कार्यालय में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रेस- कांफ्रेंस

सदर विधायक कार्यालय में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रेस- कांफ्रेंस


सदर विधायक कार्यालय में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रेस- कांफ्रेंस

पीएम मोदी के जन्मदिन और बतौर सीएम पीएम 20 साल पूरे होने पर भाजयुमो चलाएगी सेवा और समर्पण अभियान- किसलय तिवारी

हजारीबाग/झारखंड


हजारीबाग के विश्वेश्वर दयाल पथ अवस्थित सदर विधायक मनीष जायसवाल के कार्यालय सभागार में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, झारखंड प्रदेश के द्वारा एक विशेष प्रेस- कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष सोनी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अधिराज नारायण सिंह,
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह शामिल हुए। यह प्रेस - कॉन्फ्रेंस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 17 सितंबर को उनके जन्मदिन और गुजरात के मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में आगामी 7 अक्टूबर को निरंतर 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के आवाह्न पर भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भाजयुमो द्वारा झारखंड प्रदेश के हर जिले, मंडल और बूथ स्तर तक 20 दिनों तक सेवा और समर्पण अभियान चलाने को लेकर आयोजित किया गया ।

भाजयुमो हर जिले में 71 यूनिट रक्तदान,  71 स्वतंत्रता सेनानी/पूर्व सैनिक या सैनिकों के परिवार को सम्मान, प्रति मंडल 71 पौधारोपन के साथ मरीजों के बीच फल वितरण और खादी, स्थानीय कला - कलकारों को बढ़ावा देने का चलाएगी विशेष अभियान

प्रेस- वार्ता को संबोधित करते हुए भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीति के शीर्ष पर पहुंचने वाला उन चुनिंदा राजनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने अपना सफर एक कार्यकर्ता के रूप से शुरू किया फिर मुख्यमंत्री बने और फिर बतौर प्रधानमंत्री जनता के प्रति समर्पित होकर अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। ऐसे विराट जनसेवक पीएम नरेंद्र मोदी का आगामी 17 सितंबर को 71 साल पूरे होने वाले हैं। यह सुखद संयोग है कि आगामी 7 अक्टूबर को उनके बतौर सीएम- पीएम के रूप में 20 साल पूरे हो रहे हैं। 7 अक्टूबर 2001 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री चुने गए थे तब से लेकर आज तक मोदी के नाम का मैजिक गुजरात से लेकर संपूर्ण देश में दिखाई पड़ रहा है। किसलय तिवारी ने बताया की पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर उनके बतौर सीएम- पीएम के रूप में 20 साल पूरे होने वाले सुखद दिन 7 अक्टूबर तक इन 20 दिनों को भाजयुमो झारखंड प्रदेश के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवाह्न पर और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाएगी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला स्तर पर पीएम नरेंद्र मोदी की जीवनी, उनके कार्यकाल की उपलब्धियां और जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसे "नवभारत मेला" के नाम से जाना जाएगा। इसी प्रदर्शनी के अवसर पर नमो एप्प इंस्टॉल/ डाउनलोड कराने का भी कार्य किया जाएगा। भाजयुमो द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालय में उनके जीवन के 71 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 71 यूनिट रक्त संग्रह कर जरूरतमंद लोगों के लिए जिंदगी बचाने का प्रयास किया जाएगा। हिंदुस्तान आजादी का 75 वां वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। भाजयुमो भी इसे सेलिब्रेट करेगी और प्रत्येक जिले में 71 स्वतंत्रता सेनानी/ पूर्व सैनिक या सैनिकों के परिवार को उनके बीच पहुंचकर सम्मानित करने का कार्य करेगी। 25 सितंबर को भाजपा के प्रेरणा स्रोत और पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ स्तर में उनके जन्म- जयंती को ना सिर्फ पुष्पांजलि कार्यक्रम तक सीमित रखा जाएगा बल्कि कुछ रचनात्मक कार्य किया जाएगा और प्रत्येक मंडल पर 71 वृक्षारोपण किया जाएगा। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पूरा जीवन स्वदेशी के लिए समर्पित रहा ऐसे में भाजयुमो अलग अलग तरीके से खादी को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम चलाएगी और अस्पतालों के मरीजों या अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर फल वितरण और नमो संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में चलाने का कार्य करेगी। इसके अलावे हस्तशिल्प उत्पादों , पेंटिग, स्थानीय पारंपरिक कला, भोजन जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने वाले स्टॉल आदि भी वोकल फॉर इंडिया के लिए स्थापित किए जाएंगे। शाहिद स्मारक सहित सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

युवाओं के साथ हेमंत सरकार कर रही है विश्वासघात, युवाओं के हितों की रक्षा के लिए भाजपा का आंदोलन रहेगा जारी - किसलय

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि झारखंड के बेरोजगार युवाओं के साथ हेमंत सरकार विश्वासघात करने का कार्य कर रही है। लेकिन भाजयुमो राज्य के युवाओं के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगे भी प्रयासरत रहेगी। हम युवाओं के हितों की रक्षा के लिए आंदोलनरत रहे हैं और भविष्य में अगर सरकार नहीं चेती और युवाओं के प्रति उनका कार्यशैली और सोच नहीं बदला तो निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में भाजयुमो उग्र आंदोलन को मजबूर होगी ।

विधायक कार्यालय में पूर्व जिप अध्यक्ष ने भाजयुमो नेताओं का किया अभिनंदन

सदर विधायक मनीष जायसवाल के कार्यालय में पदार्पण होने पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी समेत अन्य नेताओं का पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने जय श्री राम का पट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं भाजयुमो हजारीबाग के कार्यकर्ताओं ने सभी आगंतुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर और फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।

प्रेस - कॉन्फ्रेंस में विशेष रूप से ये रहे मौजूद

मौके पर विशेष रूप से सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, विधायक प्रतिनिधि शिवपाल यादव, भाजयुमो जिला महामंत्री आशीष कुमार गुप्ता, निशिकांत सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष विक्रम आदित्य, आतिश सिंह, ज़िला मंत्री राज कारण पांडेय, ज़िला मीडिया प्रभारी रितेश खण्डेलवाल, आई०टी० सेल के संयोजक शैलेश चंद्रवंशी, नंदकिशोर कुमार,आशेष सिन्हा, मणिकांत सिंह, संतोष गुप्ता, मुकेश सिंह, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, विशेषांक वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel