झारखंड सरकार की योजनाओं का लाभ ले ग्रामीण

झारखंड सरकार की योजनाओं का लाभ ले ग्रामीण


 

झारखंड सरकार की योजनाओं का लाभ ले ग्रामीण


 विनोद मुंडा

रजरप्पा: चितरपुर प्रखंड की माइल पंचायत सचिवालय में सोमवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इसमें मुख्य रूप से जिला पंचायतराज पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुदर्शन मुर्मू, चितरपुर बीडियो उदय कुमार ,सीईओ तृप्ति विजय गुरुर, माइल पंचायत मुखिया सुशील देवी मौजूद थे। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथिया समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। वही वृद्ध महिला व पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया ।

मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर सभी लोग स्वावलंबी बन सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मैं मुखिया तुलसी देवी, सतीश महतो, कुमारी प्रभावती सिकंदर अंसारी ,महेश प्रजापति, शत्रुघ्न सिन्हा ,रूपेश कुमार मदन महतो, दशरथ महतो आदि लोग उपस्थित थे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel