अमित वार्ष्णेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमित वार्ष्णेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उम्मीद जताई कि युवा इकाई का सशक्त संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभायेगा 


स्वतंत्र प्रभात 

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद संभल निवासी अमित वार्ष्णेय को बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। मंगलवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं लखनऊ उत्तरी के विधायक डॉ0 नीरज बोरा ने वार्ष्णेय को इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन यूपी की

युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ ही आगरा निवासी वैभव गर्ग को युवा इकाई का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा ने वार्ष्णेय को अंगवस्त्रम् प्रदान किया तथा उम्मीद जताई कि युवा इकाई का सशक्त संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभायेगा। 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel