नगर पंचायत रुद्रपुर ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर
रूद्रपुर, देवरिया। अब नगर पंचायत की जनता को समस्याओं के निस्तारण के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नपं प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी कर दिया है। जनता नगर पंचायत रुद्रपुर से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत जैसे सफाई, पथ प्रकाश,बिजली, हैंडपंप मरम्मत, आदि समस्याओं से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए मोबाइल नंबर 8189078441 पर प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। शिकायतों को संबंधित कर्मचारी द्वारा सूचीबद्ध किया जायेगा। जनता द्वारा की गई शिकायतों से संबंधित को आदेशित करते हुए समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश शाही ने बताया कि नगर पंचायत कर्मचारी जनता के हित के लिए तत्पर हैं। वहीं चेयरमैन सुधा निगम ने कहा कि नगर पंचायत में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल की व्यवस्था आदि की संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पंचायत की है और नगर पंचायत नगर के 16 वार्ड में इसकी निगरानी कर रहा है। वार्डों के सभासदों व कर्मचारियों के माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित निदान कराया जाएगा।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
2.jpg)
अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel

शिक्षा
राज्य

Comment List