गड्ढे युक्त इस सड़क को है किसी की मेहरबानी का इंतजार
कई बार स्वतंत्र प्रभात में छपी ख़बर का अधिकारियों पर नहीं हो रहा कोई असर, सतीश महाना के विधानसभा क्षेत्र की जनता हो रही परेशान
On
स्वतंत्र प्रभात
कानपुर। सनिगवां रोड से रामादेवी जाने वाले रास्ते पर ओवर ब्रिज से पहले सड़क ही नहीं बची है। इस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जिससे प्रतिदिन लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। अब तो इस रोड को किसी की मेहरबानी का इंतजार है। ताज़्जुब तो यह है कि यह क्षेत्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की महाराजपुर विधानसभा के अंतर्गत आता है और जिला प्रशासन को बिल्कुल इस क्षेत्र की जनता की फ़िक्र ही नहीं है।
भाभा नगर, विमान पुरी, अन्ना चौराहा, हाईवे सिटी, चन्द्र नगरी, स्वर्ण जयंती विहार, स्वर्ण जयंती विस्तार, सनिगवां, कुरिया, पिपरगंवा आदि क्षेत्रों की करीब 50 हजार जनता इसी रास्ते से होकर रामादेवी, झकरकटी बस अड्डा और कानपुर सेंट्रल स्टेशन के तरफ जाती है। दोपहिया वाहन सवार व तीन पहिया वाहन सवार आये दिन यहां गिरते रहते हैं और घायल होते हैं। कई बार इस खबर को स्वतंत्र प्रभात ने प्रकाशित किया है और अधिकारियों को ट्वीट भी किया है लेकिन किसी प्रकार की कोई सुनवाई अब तक नहीं हुई है।
अब तो इस क्षेत्र की जनता किसी अधिकारी या राजनेता की मेहरबानी का इंतजार ही कर रही है। इस रोड पर किसी भी दिन कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वर्षा का पानी भर जाने के बाद यहां और मुश्किल हो जाती है। एक पांच सौ मीटर सड़क का टुकड़ा बनने के लिए जनता सालभर से इंतजार कर रही है। कि शायद किसी की मेहरबानी हो और यह सड़क बने।
About The Author
Post Comment
आपका शहर
ईवीएम से ही होगा मतदान, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की वीवीपेटपर्चियों के मिलान पर सभी याचिकाएं।
27 Apr 2024 17:47:18
सुप्रीम कोर्ट। जेपी सिंह। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की वोटर वेरिफिएबल पेपर
अंतर्राष्ट्रीय
न्यूजीलैंड ने कार्य वीजा के नियमों में की कड़ाई
08 Apr 2024 19:07:49
न्यूजीलैंड सरकार ने मान्यता प्राप्त नियोक्ता श्रमिक वीज़ा (AEWV) योजना में तत्काल बदलाव की घोषणा की, जो यह सुनिश्चित करेगा...
Comment List