उच्च विद्यालय मधुबन में मनाया गाया बिहार दिवस

उच्च विद्यालय मधुबन में मनाया गाया बिहार दिवस

स्वतंत्र प्रभात 
मोतिहारी से राम बालक राम
22 मार्च को उच्च विद्यालय मधुबन में धूमधाम से प्रधानाध्यापिका श्रीमती सीमा कुमारी की अध्यक्षता में बिहार दिवस मनाया गया इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सीमा कुमारी ने बच्चों द्वारा बनाए गए रंगोली का निरीक्षण किया साथ ही सभी विभागों का समीक्षा किया। वही विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार सिंह ने बच्चों को इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास है।
 
डॉ राकेश ने कहा कि बिहार राजा जनक माता सीता आर्यभट्ट, कौटिल्य ,विश्वामित्र, दानवीर कर्ण, महावीर, बुद्ध, ने विश्व को मार्गदर्शन दिया। नालंदा,विक्रमशिला, पाटलिपुत्र, वैशाली गणराज्य, राजगीर का विरासत हैं चंद्रगुप्त, सम्राट अशोक, गुरुगोविंद सिंह, मंडन मिश्र, विद्यापति, रामधारी सिंह दिनकर, वानभट्ट जैसे पथ प्रदर्शक है वहीं हुमायु को धूल चटाने वाले शेरशाह शूरी, हैं तो अंग्रेजो को धूल चटाने वाले बाबु वीर कुंवर सिंह हैं प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद भिखारी ठाकुर जगजीवन राम जयप्रकाश की भी धरती है।
 
चंपारण ने गांधी को नेता बनाया यहां गंगा है तो गंडक भी है सुन है तो बागमती भी है मुजफ्फरपुर का लीची है तो भागलपुर का रेशम है डॉक्टर राकेश ने छात्रों को बताया कि बिहार के बिना भारत का इतिहास अधूरा हैं
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सीमा कुमारी और पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार सिंह के अलावा मोहम्मद सोहेल, विजय कुमार ,कौशल कुमार गौतम ,संत कुमार सिंह ,मृदुला कुमारी भारती कुमारी ,नूतन कुमारी ,स्वीटी सिंह, राजकुमार, शशि शेखर, गूंजा कुमारी, दिवाकर श्रीवास्तव, लालेंद्र कुमार, अशोक कुमार, राकेश चौधरी, लखींद्र यादव, सन्तोष सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोहन बाबु, रोहित कुमार तिवारी मौजूद रहे।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel