क्या गोंडा लोकसभा क्षेत्र से कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भैया लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक या फिर श्रेया वर्मा मारेगी जीत की बाजी ?

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज अपनी-अपनी पार्टी के जीत के लिए लगातार प्रत्याशियों द्वारा की जा रही जनसंपर्क

क्या गोंडा लोकसभा क्षेत्र से कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भैया लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक या फिर श्रेया वर्मा मारेगी जीत की बाजी ?

स्वतंत्र प्रभात 
गोण्डा : क्या अयोध्या में बने राममंदिर का असर पूरे देश की सियासत पर पड़ने वाला है क्या भाजपा के लिए गोण्डा में कोई चुनौती नहीं है ? क्या अयोध्या के ताप के सहारे भाजपा चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है ? जानकार बताते हैं कि मंदिर बन जाने के बाद इसकी लहर का बड़ा असर भाजपा के पक्ष में होने का अनुमान है चुनावी परिणाम के आंकड़ों को देखें तो इस सीट पर देश की आजादी के बाद से अब तक गोण्डा लोकसभा सीट पर सर्वाधिक कब्जा कांग्रेस पार्टी का रहा है।
 
कांग्रेस ने 9 बार जीत हासिल की थी वही भारतीय जनता पार्टी ने पांच बार इस सीट पर कब्जा किया है इस बार भाजपा ने अपने दो बार के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया पर भरोसा जताया है वहीं सपा ने यहां पर 1998 में खाता खोला था।उसके बाद 2004 फिर जीत हुई थीं।उसके बाद से जीत नसीब नहीं हो सकी इस बार समाजवादी पार्टी ने अपने पूर्व सांसद स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा के पोती को मैदान में उतारा है।ऐसे में हम गोण्डा लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से कीर्तिवर्धन सांसद हैं।
 
वह लगातार दूसरी बार यहां के सांसद बने हैं।हर बार इन्होंने अपना ही रिकार्ड तोड़ा और भारी मतों से विजयी घोषित हुए हैं।कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को 2014 के चुनाव में 359643  वोट मिले।2019 लोकसभा की बात करें तो इस चुनाव में कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भैया 5,08190 मत पाकर  विजयी हुए थे।कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया इस बार हैट्रिक लगाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।बीजेपी ने एक बार फिर से गोण्डा लोकसभा सीट से कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भैया पर ही दांव खेला है।
 
2024 लोकसभा चुनाव की बात करें तो इस चुनाव में प्रमुख राजनैतिक दलों की तरफ से समाजवादी पार्टी ने श्रेया वर्मा को तो बीजेपी ने कीर्तिवर्धन सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है इसके अलावा किसी अन्य दल ने अपना प्रत्याशी नहीं घोषित किया है।वही लोगो का कहना है कि इस बार  सपा और बीजेपी के बीच ही कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।यह चुनाव श्रेया वर्मा और कीर्तिवर्धन सिंह  उर्फ राजा भैया दोनों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।
अगर कीर्तिवर्धन सिंह तीसरी बार सांसद बने तो वह जीत की हैट्रिक लगाएंगे।वहीं सपा की उम्मीदवार श्रेया वर्मा कीर्तिवर्धन सिंह की हैट्रिक न लगने पाए इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
 
सभी प्रमुख पदों पर बीजेपी का कब्जा
 
गोण्डा लोकसभा सीट में कुल पांच विधानसभा है जिसमे गोण्डा सदर,मैहनोन,मनकापुर,गौरा,और उतरौला शामिल है।और सभी विधानसभा पर बीजेपी का कब्जा है।कभी यहां की विधानसभा की ज्यादातर सीटों पर सपा का कब्जा था।लेकिन 2017 से यहां पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है।इस जिले के सभी प्रमुख पद बीजेपी के ही कब्जे में हैं।चाहे वह सांसद हो या विधायक हो जिला पंचायत अध्यक्ष हो या एमएलसी हो समेत सभी पद बीजेपी के कब्जे में है।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel