बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत- रितेश पांडेय 

बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत- रितेश पांडेय 

 

स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकरनगर।भारत रत्न डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने हर्षोल्लास पूर्वक जनपद की बूथों पर डाक्टर अंबेडकर की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए मनाया।
         डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने हंसवर मण्डल के अपने बूथ 287 पर बाबा साहब की मूर्ति पर मण्डल अध्यक्ष सुग्रीव कन्नौजिया,हंसवर ग्राम प्रधान कन्हैया लाल,बूथ अध्यक्ष रोहित कन्नौजिया के साथ माल्यार्पण किया।माल्यार्पण उपरांत उपस्थित लोगों से बाबा साहब की जीवन संघर्ष और समाज में उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में जन्म लिए भारत रत्न डाक्टर भीम राव अम्बेडकर  ने अपनी सारी जिंदगी समाज की जातीय व्यवस्था के खिलाफ़ संघर्ष में बिताया।उन्हें भारत की सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।डाक्टर साहब की स्मृतियों को सहेजने के लिए भाजपा सरकार ने उनके जन्म स्थान महू, लंदन की शिक्षा स्थान,दीक्षा भूमि नागपुर,महापरिनिर्वाण भूमि तथा चैतन्य भूमि मुंबई को भव्य रूप में विकसित कर देश को समर्पित करते हुए ऐतिहासिक सम्मान देते हुए पंचतीर्थ को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल किया।


    भाजपा सांसद प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने जलालपुर विधान सभा क्षेत्र के फरीदपुर,भड़भड़पुर और गोसाई गंज विधान सभा क्षेत्र की चरावा में डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद उपस्थित लोगों को अतिथि के रूप संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने गरीबों और मजलूमों के लिए बहुत सारे सुधारात्मक और समृद्धिशाली बनाने की कार्य किए हैं।डाक्टर साहब के पास 32 शैक्षिक डिग्रियां थी और वह 9 भाषाओं के जानकार थे।उन्होंने अनेकों पुस्तकें भी लिखी है।उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की कुरीतियों को समाप्त करने में लगाया था।भारत की संविधान को तैयार करने में बाबा साहब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।बाबा साहब संविधान निर्माता कहा जाता है।वह अपनी माता पिता की 14 वीं संतान थे।रितेश पाण्डेय ने कहा कि वह भी बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के गरीबों के लिए सतत् संघर्ष करते चले आ रहे हैं।लोक सभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू और लोक सभा संयोजक अवधेश द्विवेदी ने भी डाक्टर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके समाज हित में किए गए कार्यों की चर्चा किया। कार्यक्रम में लोक सभा सह संयोजक राम मोहन भारती चरावां प्रधान राकेश कुमार,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगदीश राजभर,प्रेम वर्मा शामिल रहे।


           भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,चेयर मैन ओमकार गुप्ता, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने बूथों पर डाक्टर भीम राव अम्बेडकर  की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाया।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel