गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक ने सवारियों को लेकर जा रहे पिकप वाहन मारी को मारा टक्कर, चालक सहित छह लोग घायल

सूचना के एक घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस, पुलिस ने निजी साधन से पहुंचाया अस्पताल

गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक ने सवारियों को लेकर जा रहे पिकप वाहन मारी को मारा टक्कर, चालक सहित छह लोग घायल

हलिया- ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लहुरियादह गांव में शनिवार शाम चार बजे के करीब सवारियों को लेकर हनुमान मध्यप्रदेश जा रहे पिकप वाहन में पीछे से जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में पिकप वाहन में सवार चालक सहित पांच यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दम्पत्ति  और दो महिलाएं प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दीया गया।ड्रमंडगंज बाजार से सवारियों को लेकर मध्यप्रदेश के हनुमना जा रहा डग्गामार पिकप वाहन जैसे ही लहुरियादह गांव में पहुंचा तो गाय को बचाने के चक्कर में पीछे चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे पिकप वाहन में टक्कर मार दिया।
 
हादसे में पिकप चालक  40 वर्षीय नेता मियां निवासी महोगढ़ी 70 वर्षीय श्याम लाल व उनकी 65 वर्षीया पत्नी लूदी निवासी बढ़ैया थाना हनुमना जिला मऊगंज मध्यप्रदेश,30 वर्षीया सविता बसोर पत्नी रवि बसोर निवासी बढ़ैया हनुमना, विनीता पुत्री अभिलाष विश्वकर्मा निवासी बड़कुड़ा हनुमना जिला मऊगंज मध्यप्रदेश व 50 वर्षीया लीलावती पत्नी स्वर्गीय भोलानाथ निवासी भैसोड़ बलाय पहाड़ घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना के बाद ट्रक को रोककर ट्रक चालक बृजेश से हाथापाई करते हुए नेशनल हाईवे पर आधे तक जाम लगा दिया।
 
सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने एंबुलेंस सेवा पर फोन किया लेकिन एक घंटे तक एंबुलेंस के नही पहुंचने पर पीआरवी पुलिस के कांस्टेबल विशाल कुमार पासवान व अंकित यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को निजी साधन से उपचार हेतु न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज पहुंचाया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद सरोज एस आई काशी सिंह ने जाम खुलवाया तब जाकर नेशनल हाईवे पर आवागमन शुरू हो सका।ड्रमंडगंज पीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मी राकेश पटेल वार्ड ब्वाय अरविंद सिंह ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल श्याम लाल उनकी पत्नी लोदी और लीलावती के सिर में आई गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
 
घटना स्थल पर एक घंटे देरी से एंबुलेंस के पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा। वहीं न्यू पीएचसी पर गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं तथा एक वृद्ध को रेफर किए जाने के बाद एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस के पायलट प्रदीप पांडेय ने आईडी जेनरेट नही होने का हवाला देते हुए आधे घंटे तक घायल को लेकर रूके रहे। जानकारी होने पर न्यू पीएचसी पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद सरोज ने एंबुलेंस कर्मियों को फटकार लगाई और एंबुलेंस को मंडलीय चिकित्सालय रवाना किया। एंबुलेंस कर्मियों के इस रवैए से मौके पर पहुंचे घायल के परिजनों में आक्रोश व्याप्त रहा। इस संबंध थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद सरोज ने बताया कि सवारियों को हनुमना लेकर जा रही पिकप वाहन में लहुरियादह गांव में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया हादसे में चालक सहित छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल वृद्ध और दो महिलाओं को उपचार हेतु एंबुलेंस से मंडलीय चिकित्सालय भिजवाया गया है।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया  ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया 
International Desk ब्रिटेन। ब्रिटेन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|