बघौली चीनी मिल क्षेत्र के किसानों का जत्था भ्रमण हेतु गोला चीनी मिल को रवाना
On

कछौना, हरदोई। बघौली चीनी मिल से किसानों का गोला चीनी मिल क्षेत्र भ्रमण के लिए प्रस्थान का छडवा दिन सोमवार को बघौली चीनी मिल से क्षेत्र के किसानों को गोला चीनी मिल क्षेत्र के भ्रमण के लिए सीनियर मैनेजर विकाश तोमर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रवाना करते समय उप महा प्रबंधक ( गन्ना) विनयसिंह चौहान ने कृषकों को भ्रमण की अग्रिम बधाई दी। इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य किसानों को गन्ना उत्पादन, नवीनतम कृषि तकनीकों और चीनी मिल की कार्यप्रणाली की जानकारी प्रदान करना है। इस दौरान किसान गोला चीनी मिल में गन्ने की पेराई प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण और उन्नत कृषि पद्धतियों को समझने का अवसर प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (गन्ना) ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के भ्रमण से किसानों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी मिलेगी, जिससे उनकी उपज एवं आय में वृद्धि होगी। उन्होंने किसानों को अधिक उत्पादन के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का सुझाव भी दिया। इस कार्यक्रम में चीनी मिल के अन्य अधिकारी, क्षेत्रीय गन्ना अधिकारी एवं कई किसान उपस्थित रहे। सभी किसानों ने इस पहल की सराहना की और इसे अपने ज्ञानवर्धन के लिए उपयोगी हैं
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
1.jpg)
19 Mar 2025 13:21:56
प्रयागराज। फिरोजाबाद जिले के दिहुली गांव में 44 वर्ष पहले हुए सामूहिक हत्याकांड के तीनों दोषियों को अदालत ने सजा...
अंतर्राष्ट्रीय
2.jpg)
19 Mar 2025 15:51:05
चंद्रयान-5 मिशन- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष, एस. सोमनाथ ने घोषणा की है कि भारत सरकार ने चंद्रयान-5...
Online Channel

खबरें
शिक्षा

Comment List