गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन संवाददाता -राजकुमार विश्वकर्मा छपिया,गोण्डा- तीन दिवसीय पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ बुधवार को रायसन पब्लिक इंटर कॉलेज भोपतपुर गोंडा में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। जिसमें दूरदराज से आए हुए लोगों ने कलश यात्रा में शामिल

पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन

संवाददाता -राजकुमार विश्वकर्मा

छपिया,गोण्डा-
तीन दिवसीय पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ बुधवार को रायसन पब्लिक इंटर कॉलेज भोपतपुर गोंडा में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ।

जिसमें दूरदराज से आए हुए लोगों ने कलश यात्रा में शामिल होकर यात्रा की शोभा बढ़ाई कलश यात्रा यज्ञ स्थल से बाबा तिलेश्वर नाथ मंदिर, भोपतपुर बाजार होते हुए यज्ञ स्थल तक रही जिसमें भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ बड़े ही धूमधाम से कलश यात्रा निकाली और संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा टोली नायक पंडित अयोध्या प्रसाद तिवारी ने बताया गुरु जी कहा करते थे कि गायत्री मंत्र का देवता सूर्य है जिसे वेदों में संपूर्ण जगत की आत्मा उत्पन्न करने वाला कहा गया है।

वही यज्ञ के मुख्य यजमान डॉक्टर बी एन शर्मा ने कहा कि गायत्री माता सबको सद्बुद्धि देने वाली एवं गायत्री मंत्र के द्वारा संपूर्ण जगत की शक्तियों का आभास होता है। इसी अवसर डॉ उमाशंकर मिश्र ने बताया कि हमने गुरुजी के एक पुस्तक में पड़ा है की गायत्री वेदों की माता है, इसी से संपूर्ण वेद का ज्ञान प्रकट हुआ है, गायत्री को देवमाता कहा गया है, यही माता समस्त देवताओं की उत्पत्ति करती है।

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

इसलिए इसे विश्वमाता भी कहा गया है। इस अवसर पर सविता नंदन शुक्ला, गंगा प्रसाद तिवारी, अनूप कुमार शर्मा, शशि शर्मा, राज शर्मा, सूरज वर्मा, शफीक उन्नीसा, राकेश कुमार वर्मा, मनोज कुमार तिवारी, श्याम बरन पांडे सहित हजारों की संख्या में लोग कलश यात्रा में शामिल रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel