प्रदेश के योगी की सरकार ने 5 लाख नव जवानों को सरकारी विभागों में नौकरी दी: नितिन अग्रवाल

प्रदेश के योगी की सरकार ने 5 लाख नव जवानों को सरकारी विभागों में नौकरी दी: नितिन अग्रवाल

सुधांशु त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ उपाध्याय,नीरज पांडेय,सत्यम ओझा,ऋषभ चतुर्वेदी,उमाशंकर सिंह आदि शामिल रहे 


स्वतंत्र प्रभात

अंबेडकर नगर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य मंत्री और प्रधान मंत्री के रूप में देश और समाज हित को समर्पित पुस्तक मोदी @20 पर प्रबुद्ध वर्ग की गोष्ठी को प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार  आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने डाक्टर राम मनोहर लोहिया सभागार में सम्बोधित किया।आबकारी मंत्री ने सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह,समाज सेवी धर्मवीर सिंह बग्गा,विनय पाण्डेय के साथ डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया  आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भाजपा जिला मंत्री विनय पाण्डेय के संयोजन में आयोजित मोदी@20 पुस्तक पर प्रबुद्ध वर्ग की गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात की भौगोलिक स्थिति अन्य प्रांतों से भिन्न है।वहां आई भयंकर भूकम्प से आई तबाही के समय मुख्य मंत्री के रूप में गुजरात सरकार की कमान संभाली थी। मोदी  ने रिकार्ड समय में गुजरात प्रदेश को आर्थिक रूप से समृद्धिशाली बना कर उत्तम प्रदेश के रूप में स्थापित किया।उन्होंने कहा कि 10 वर्षों तक केंद्र में सत्तारूढ़ रही कांग्रेस पार्टी ने देश को गूंगी बहरी सरकार दिया।जिसका परिणाम देश को भुगतना पड़ा।आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस पार्टी की सरकार में विदेशों में भारतीयों को सम्मान की दृष्टि नहीं देखा

जाता था लेकिन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के सरकार की उपलब्धियों की वजह से भारतीयों को विदेशी धरती पर सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।भाजपा सरकार में सूक्ष्म और लघु व्यवसाइयों को उद्यम विभाग से नव जवानों को अप्रत्यक्ष रूप से 1 करोड़ रोजगार दिया गया।उन्होंने कहा प्रदेश के योगी की सरकार ने 5 लाख नव जवानों को सरकारी विभागों में नौकरी दी है।गोष्ठी को विशिष्ट अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह,समाज सेवी धर्मवीर सिंह बग्गा ने सम्बोधित किया।संचालन डाक्टर संतोष सिंह ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि सहित सभी उपस्थित प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी के समापन की घोषणा किया।आबकारी मंत्री का स्वागत जिले की सीमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह,प्रोफेसर आदित्य नारायण त्रिपाठी,विद्यालय प्रबंधक हृदय नारायण मिश्र,डाक्टर हरीश वर्मा,कमला प्रसाद वर्मा,बार यसोसियेशन अध्यक्ष शेर बहादुर यादव,पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र,इंद्रमणि शुक्ल,के डी मिश्र,शासकीय अधिवक्ता राकेश

कुमार सिंह,सुभाष श्रीवास्तव,गोविंद श्रीवास्तव,भूपेंद्र सिंह,सुदीप मिश्र,चेयर मैन सरिता गुप्ता,प्रदीप पांडेय,ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम,रमेश चंद्र गुप्ता,बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,मनोज गुप्ता,डाक्टर के पी राय,संजय तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, डाक्टर विनोद कुमार,पवन जायसवाल,उदित त्रिपाठी,शाश्वत मिश्र,मनीष मिश्र,राम केवल वर्मा,डाक्टर अमित त्रिपाठी,डाक्टर पूनम राय,डाक्टर आर आर शुक्ल,डाक्टर परितोष सिंह,राजेश सिंह बबलू,बार महामंत्री शेष नारायण त्रिपाठी,रिंकल सिंह,कमलेश मौर्य,आदित्य शुक्ल,अंजू पाण्डेय,राम बक्श सिंह,अमित सिंह,गोकरन नाथ मिश्र,आशाराम वर्मा,सुधांशु त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ उपाध्याय,नीरज पांडेय,सत्यम ओझा,ऋषभ चतुर्वेदी,उमाशंकर सिंह आदि शामिल रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel