अरैल के गंगा तटपर चला स्वच्छता अभियान

अरैल के गंगा तटपर चला स्वच्छता अभियान

अरैल के गंगा तटपर चला स्वच्छता अभियान



स्वतंत्र प्रभात 
राहुल जायसवाल की रिपोर्ट

नैनी प्रयागराज

 मातृ दिवस के पावन पर्व पर सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वाधान में रविवार को   कार्यक्रम अधिकारी विकास मिश्रा  को एवं सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र मौर्या को समाज में सराहनीय कार्यों हेतु संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।एवं उनके नेतृत्व में अरैल के गंगा, यमुना तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गय।

संस्था अध्यक्ष संतोष तिवारी, प्रबंधक/ सचिव कुंवर जी तिवारी एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा घाटों की साफ़ सफाई की गई। नगर निगम ज़ोनल अधिकारी-5 नैनी श्री एस पी सिंह जी एवं सुपरवाइजर करन मलिक के सराहनीय सहयोग से तटों पर एकत्रित किए गए कूड़े को हटवाया गया।

कार्यक्रम में सर्वश्री मनीष पांडेय, सुनील मिश्रा,धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, संदीप सिंह,ऋषि दीक्षित,डां एस.बी.यादव, मनीष शुक्ला, आत्म प्रकाश यादव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रवीण तिवारी, बबरूवाहन सिंह, अरविन्द यादव, रोहित मणि तिवारी, संदीप सिंह,वेद प्रकाश सिंह,देवकी नंदन तिवारी, कुंवर अलख प्रताप सिंह आदि उपस्थित हुए।


 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel