अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया योगा

आयुष विभाग द्वारा आयोजित किया हर आंगन योग का कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया योगा

 

रिपोर्ट_ रामलाल साहनी

स्वतंत्र प्रभात, मीरजापुर 

 
मीरजापुर। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन भारत सहित तमाम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप मना रहे है।इसी क्रम में नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने बुधवार की सुबह नगर के राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया पहुँचे।जहाँ आयुष विभाग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में योग दिवस पर हर आंगन योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमे नपाध्यक्ष ने विशिष्ठ अथिति के रूप में शिरकत की।बात दे 21 जून 2015 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई थी।जिसे भारत समेत 150 से अधिक देशों में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयास से ही भारत के प्राचीन परंपरा योग को संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रस्ताव पारित करवाने के बाद विश्व मे अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली थी।भारत मे प्राचीन युग से ही योग किया जा रहा है।

ये हमारी पुरानी विरासत है।जिसे प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों के कारण ही इसे विश्व पटल पर जगह मिली।नपाध्यक्ष ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ योगा किया एवं हर वर्ग के लोगो को योगा करने के लिये संदेश भी दिया।

इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि योग हमारी पुरानी विरासत है।प्रचीन युग से ही भारत मे ऋषी-मुनि योग करते थे।योग करने से शारिरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति मजबूत बनता है।हमे अपने दैनिक शैली में योग को शामिल करना चाहिये।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel