पनकी पुलिस ने 24 घंटे में हत्यारोपी को गिरफ्तार किया
अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी पुलिस की तत्परता के लिए प्रशंसा
On

कानपुर। थाना पनकी पुलिस टीम ने युवक की हत्या करने वाले नामजद एक अभियुक्त को 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार है बाकि अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश जारी है। पुलिस आयुक्त कानपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त पश्चिम व अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देशन मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त पनकी कमिश्नरेट के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह का० सुलभ तिवारी व का० विनय कुमार पटेल के क्षेत्र में मामूर था। वादी मुकदमा अनुज कुमार पुत्र श्री रामशंकर निवासी ग्राम व पो0 देवरी बुजुर्ग थाना जाफरगंज जिला फतेहपुर द्वारा दि0 29.01.2024 को तहरीर दी थी कि उसके बड़े भाई दयाराम को अभियुक्त द्वारा कमरे में बंद करके आग लगाकर मार दिया है।
जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 46/2024 धारा 302/120बी भादवि पंजीकृत हुआ था। मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र श्री लाला राम नि0 70 साहबपुर, औंडेरी, कानपुर देहात हाल पता कालिका नगर पतरसा नहर के पास थाना पनकी कानपुर नगर उम्र करीब 42 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु तलाश पतारसी सुरागरसी की जा रही थी जिसके क्रम में आज दि0 29.01.2024 को घटना की
गम्भीरता को समझते हुए तत्परता दिखाते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त संजीव कुमार उपरोक्त को एलएमएल चौराहे के पास से मुखविर खास की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही अमल में लाई गयी ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त संजीव कुमार उपरोक्त को समय से मा० न्यायालय पेश किया जायेगा। पुलिस द्वारा किये इस कार्य की क्षेत्र की आम जनता द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
2.jpg)
17 Mar 2025 11:43:30
कर्नाटक पुलिस महानिदेशक (डीपीजी) के रामतंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या राव पर लगे सोने की तस्करी के आरोप मामले...
अंतर्राष्ट्रीय
3.jpg)
13 Mar 2025 12:10:34
केंद्र सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने गुजरात की एक अदालत से उद्योगपति गौतम अडानी को अमेरिकी प्रतिभूति और...
Online Channel

शिक्षा

Comment List