रामलला का दर्शन कर लोट रहे श्रद्धालु का टेंपो पलटने से 7 यात्री गम्भीर...
On
.jpg)
बस्ती। बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बे के फ्लाई ओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो पलट गया।घटना में सात यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुँची पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। घायलो में तीन की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।अयोध्या से रामलला का दर्शन करके एक टेंपो से आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु बस्ती आ रहे थे।
रविवार की शाम 4 बजे जैसे ही टेम्पो कप्तानगंज थाना क्षेत्र महराजगंज कस्बे के फ्लाई ओवर के निकट पहुँचा तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। घटना में सोनू कुमार (24वर्ष) पुत्र राम प्रसाद छपरा बिहार,अमन (18 वर्ष) पुत्र अजय प्रसाद बरदहिया बस्ती,यश (14वर्ष) पुत्र दिनेश प्रसाद बरदहिया, राजा कुमार (21 वर्ष) पुत्र अजय प्रसाद बरदहिया बस्ती, सीमा (26वर्ष) पत्नी गोरख यादव छपरा बिहार सहित दो अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलो में सोनू कुमार, राजाकुमार सीमा यादव को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। महराजगंज के चौकी प्रभारी जेपी मिश्रा ने बताया कि घायलो को अस्पताल भेजा गया हैं।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
1.jpg)
19 Mar 2025 13:21:56
प्रयागराज। फिरोजाबाद जिले के दिहुली गांव में 44 वर्ष पहले हुए सामूहिक हत्याकांड के तीनों दोषियों को अदालत ने सजा...
अंतर्राष्ट्रीय
2.jpg)
19 Mar 2025 15:51:05
चंद्रयान-5 मिशन- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष, एस. सोमनाथ ने घोषणा की है कि भारत सरकार ने चंद्रयान-5...
Online Channel

खबरें
शिक्षा

Comment List