रेन्बो स्कूल बरही में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

चंद्रशेखर हाउस और अंबेडकर ग्रुप बने विजेता, निदेशक ने बच्चों का  किया उत्साहवर्धन

रेन्बो स्कूल बरही में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा

बरही राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रेन्बो स्कूल बरही में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन में चार विभिन्न हाउसों में अंबेडकर हाउस, भगत सिंह हाउस, चंद्रशेखर हाउस और दयानंद हाउस के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में फुटबॉल, खो-खो सहित अन्य कई खेल शामिल थे। फुटबॉल प्रतियोगिता में चंद्रशेखर हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में अंबेडकर ग्रुप और चंद्रशेखर हाउस दोनों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
 
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सिकंदर प्रसाद कुशवाहा ने बच्चों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को सम्मान देते हुए विभिन्न खेलों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा का विकास किया जाता है। खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को आगे भी ऐसे ही खेलों में भाग लेने और अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की प्रेरणा दी।
 
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों में गौरी शंकर, प्रवीण कुमार, ऊषा यादव, पंकज कुमार, सुधा यादव, रिंकी कुमारी, शिवानी जायसवाल, रिफ्फत प्रवीण, अंशु कुमारी, प्रीति कुमारी, कुमारी स्वेता, मनीष कुमार, सुजीत कुमार, स्वाती कुमारी, मानसी कुमारी सहित ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
चंद्रयान-5 मिशन-  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष, एस. सोमनाथ ने घोषणा की है कि भारत सरकार ने चंद्रयान-5...

Online Channel