समूह की महिलाओं के खाते से लाखों रुपए की ठगी, संचालिका फरार,सैकड़ो के संख्या में डीएम/एसएसपी कार्यालय पहुंची महिलाऐं

समूह की महिलाओं के खाते से लाखों रुपए की ठगी, संचालिका फरार,सैकड़ो के संख्या में डीएम/एसएसपी कार्यालय पहुंची महिलाऐं

गोरखपुर- जिलाधिकारी कार्यालय सहित प्रेस क्लब पर सैकड़ो के संख्या में पहुंची महिलाये जालसाज समूह संचालिका कार्यवाही की मांग को लेकर 26 सिंतम्बर दिन गुरुवार को पहुंची । महिलाओ ने बताया कि खजनी क्षेत्र के सैकड़ो महिलाओ से समूह संचालिका करोड़ो रूपये लेकर फरार हो गई है। गरीब परिवार की महिलाएं अपनी जमा पुलिस समूह में जमा किया था, जिसको समूह संचालिका धोखे में रख  सभी रकम निकाल कर फरार है। सभी पीड़ित महिलाये हरपुर बुदहट में भी गुहार लगा कर थक गई, अब आलाधिकारी का दरवाजा खटखटा कर कार्यवाही की माँग कर रही है।
 
   खजनी तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत देवड़ारतुला निवासिनी कलावती देवी पत्नी अभय, गीता देवी पत्नी राजकिशोर व शाहिबानो खातून पत्नी स्व रफीक ने जिलाधिकारी कार्यालय पर अधिकारियों से गुहार लगाते हुए बताया कि हम समूह की महिलाएं उत्कर्ष बैंक, बंधन, सर्वोदय, अन्नपूर्णा सहित अनेक बैंकों में खाता संचालित होता रहा है। समूह की महिलाओं का आरोप है कि संचालिका रुपा देवी पत्नी अज्ञात द्वारा समूह की महिलाओं के खाते से लाखों रुपए निकाल कर गबन कर लिया ।
 
  डेवड़ारतुला निवासी  महिलाओं ने 26 सिंतम्बर दिन गुरुवार को  डीएम ऑफिस में अधिकारियो से बताई  की महिला समूह में करीब 21 महिलाओं के खाते का संचालन विभिन्न बैंकों मे संचालिका रुपा देवी पत्नी अज्ञात के द्वारा संचालित किया जाता है। संचालिका द्वारा समूह की महिलाओं को झांसे में लेकर कि लड़की का डाक्टरी में एडमिशन कराने के नाम पर समूह की महिलाओं के खाते से  लाखों रुपए निकलवा कर ले लिया गया। और कहा गया कि लड़की का जब एडमिशन हो जाएगा तब हम आप लोगों के खाते से निकाला गया रुपया जमा कर दूंगी लेकिन समूह की महिलाओं ने जब खाते से निकाले गए रुपए की किस्त को जमा करने के लिए कहा गया तो संचालिका द्वारा इंकार कर दिया गया। इस सम्बंध में हरपुर बुदहट थाना में  सभी महिलाएं एकत्रित होकर तहरीर  दे चुकी है, फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई । हार मान कर हम सभी महिलाओं को जिला के अधिकारी के पास आना पड़ रहा है।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
चंद्रयान-5 मिशन-  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष, एस. सोमनाथ ने घोषणा की है कि भारत सरकार ने चंद्रयान-5...

Online Channel