जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं

शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील कलान में किया गया। जिसमें 86 शिकायते प्राप्त हुई 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा की फरियादियों द्वारा प्राप्त शिकायतों को का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण एवं समयावधि में किया जाये। शिकायतों

शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील कलान में किया गया। जिसमें 86 शिकायते प्राप्त हुई 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा की फरियादियों द्वारा प्राप्त शिकायतों को का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण एवं समयावधि में किया जाये। शिकायतों के निस्तारण के समय शिकायकर्ता की संतुष्टि अवष्य जान ली जाये कि शिकायकर्ता निस्तारित शिकायत से संतुष्ट है अथवा नही। श्री सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में लम्बित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुये जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी मिर्जापुर, थानाध्यक्ष कलान, अधिषासी अभियन्ता कलान, खण्ड विकास अधिकारी कलान, ए.आर.एम. रोडवेज आदि को स्पष्टीकरण देने के निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होने कहा कि फरियादियों द्वारा जो भी प्रार्थना पत्र प्राप्त हो अधिकारी उन्हे संज्ञान में ले और जल्द से जल्द शिकायत का निस्तारण करे।

इसमें किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में आयी तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर मुख्यमंत्री जनता दर्शन से सम्बन्धित प्रकारणों के जनपद में प्राप्त होने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने स्तर से ही अधीनस्थ कर्मचारियों से जांच आख्या प्राप्त कर निस्तारण हेतु पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता है, जबकि मुख्यमंत्री जनता दर्शन में प्राप्त होने वाले प्रकरण सीधे मुख्यमंत्री के स्मरण से निस्तारण हेतु प्रेषित किये जाते है, जो कि अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं शीर्ष प्राथमिकता के प्रकरणों की श्रेणी के होते है ऐसे प्रकरणों की जांच कराकर उनकी निस्तारण आख्या अपलोड किये जाने से पूर्व विभागीय उच्चाधिकारियों द्वारा स्वयं जांच आख्या की समीक्ष कर उसके निस्तारण की गुणवत्ता का परीक्षण करे।

उन्होने आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त संदर्भो के निस्तारण हेतु समस्त जिला स्तरीय अधिकारी/विभागाध्यक्ष को निर्देशदिये कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर उपलब्ध प्रकरणों को प्रतिदिन नियमित रूप से स्वयं देखेगे और उनका निराकारण करायेगे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी कलान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel