नदी के बाढ़ के पानी में डूबकर मासूम बच्चे की हुई मौत

नदी के बाढ़ के पानी में डूबकर मासूम बच्चे की हुई मौत

 मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम


स्वतंत्र प्रभात 


बबेरु बांदा बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत निभौर गांव में नदी में बाढ़ आने की वजह से बाढ़ का पानी लोगों के घरों तक आ गया है। जिसमें आज एक 6 वर्षीय मासूम बच्चा चबूतरे में खेल रहा था, तभी अचानक चबूतरे से नीचे गिर गया। और बाढ़ के पानी में डूब गया, जिससे मासूम बच्चे की मौत हो गई।मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत निभौर गांव का है। जहां पर गडरा नदी में बाढ़ आने की वजह से गांव के किनारे-किनारे घरों पर पानी भरने लगा है। जिसमें गांव के रहने वाले राजा बाबू यादव का 6 वर्षीय पुत्र हर्षित अपने घर के चबूतरे के पास खेल रहा था। तभी चबूतरे से नीचे पानी पर गिर गया। जिससे डूब कर बच्चे हर्षित की मौत हो गई। जब थोड़ी देर घर में हर्षित नहीं दिखा तो आसपास खोज किया। उसके बाद वहीं चबूतरे के नीचे देखा तो पानी पर डूबा था। तुरंत बच्चे को पानी से निकालकर बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

पर परिजनों ने भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वही परिजन शीलू यादव ने बताया की नदी का बाढ़ का पानी घर तक भरा हुआ है। और यह बच्चा चबूतरे पर खेल रहा था। तभी चबूतरे से नीचे गहरे पानी पर चला गया। जिससे डूबकर मौत हो गई है। मृतक बच्चा एक भाई और एक बहन थे, जिसमें सबसे छोटा था। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतका हर्षित के पिता राजाबाबू यादव पंजाब में रहकर मजदूरी का काम करते है। घर में मां शीलू देवी अपने दोनों पुत्र और पुत्री के साथ घर पर रहते थे। इस मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं, वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू उप जिलाधिकारी रावेंद्र सिंह ने बताया कि निभौर गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। लेखपाल को गांव में जांच के लिए भेजा गया है, दैवीय आपदा के तहत परिजनों को चार लाख रुपए शासन के द्वारा दिलाया जाएगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel