तालगांव पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार ​​​​​​​

तालगांव पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार ​​​​​​​

इसी मामले में इफ्तिखार खान, इम्तियाज खान, आमिर खान, सुफियान को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को पुलिस द्वारा जेल भेजने की कार्रवाई की गई है 


स्वतंत्र प्रभात  

तालगांव सीतापुर कोतवाली तालगांव इलाके में बीते दिनो गोकुल पुर मजरा गोकुलहा में किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट मे कुछ लोगों को गंभीर चोट आई थी जिसमें एक की मौत भी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर के बाद इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। उसी मामले को संज्ञान में लेते हुए दर्ज मुकदमे के तहत तालगांव पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तालगांव के गोकुलहा मजरा गोकुलपुर गांव निवासी अयूब खान के अनुसार 15 अगस्त को सुबह लतीफ खान व इफ्तिखार खान, अकील खान ताहिर सफीक व कुछ अन्य अज्ञात लोग घर में घुसकर चाकू से घर की महिला पर वार किया था।

जिस मामले की तहरीर तालगांव पुलिस को दी गई थी। पुलिस द्वारा मामले में किसी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। उसके बाद 8 सितंबर को दोनों पक्षों में विवाद हुआ। एक पक्ष के 5 लोग घायल हुए प्राथमिक उपचार परसेंडी में होने के बाद तीन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिसमें कमरे आलम को लखनऊ रेफर किया गया। दो-तीन दिन इलाज के दौरान कमरे आलम की मृत्यु हो गई। उसके बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इसी मामले में इफ्तिखार खान, इम्तियाज खान, आमिर खान, सुफियान को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को पुलिस द्वारा जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel