सभी मंडलों की बूथों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के विषय में किया बैठक

सभी मंडलों की बूथों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के विषय में किया बैठक

सभी मंडलों की बूथों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के विषय में किया बैठक

 
स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर।प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता से किए जाने वाली मन की बात कार्यक्रम का 91वी एपीसोड को जनपद में भाजपा के सभी मंडलों की बूथों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा सुनते हुए हर घर तिरंगा अभियान के विषय में बैठक किया गया।


             भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मण्डल महामंत्री गौरव दुबे, शक्ति केंद्र संयोजक अरुण यादव, बूथ अध्यक्ष रमापति प्रजापति,ग्राम प्रधान के साथ गोविंद साहब मण्डल की दुर्गी पुर बूथ पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनकर बूथ समिति की बैठक में कहा कि बड़ी और अदभुत सोच के धनी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी  ने स्वतंत्रता सेनानियों, तिरंगा की महत्व, मधु मक्खी पालन एवम शहद उत्पाद और खेल स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों की वर्चस्व, आजादी की अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा फहराए जाने के विषय पर मन की बात में जिस प्रकार से वर्णन किया।वह देश के प्रति प्रधान मंत्री जी के समर्पण, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान और किसानों की आय को दोगुनी करने पर सतत चिंतन को प्रमाणित करता है।


          जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने सद्दरपुर मण्डल के मोहियुद्दीनपुर बूथ पर मण्डल महामंत्री सूर्यकांत वर्मा, राम उजागिर वर्मा के साथ मन की बात सुनकर कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जाना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का देश की सम्मान और समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है।
          टांडा विधान सभा की सुलेमपुर बूथ पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनकर कहा कि आज़ादी की अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा फहराए जाने की प्रधान मंत्री के आवाहन पर प्रत्येक भारत वासी अमल करते हुए अपने घरों पर देश के सम्मान की प्रतीक तिरंगा झंडा फहराएगा।


          विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने अपने गृह बूथ वीरसिंह पुर सया में मन की बात मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह,अरुणकांत तिवारी,सत्यजीत वर्मा के साथ सुनकर हर घर तिरंगा विषय पर बैठक कर घरों पर तिरंगा झंडा फहराए जाने का अनुरोध किया।
       कटेहरी विधान सभा पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी ने भी अपने बूथ पर शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष सहित दर्जनों ग्राम प्रधानों के साथ मन की बात सुनकर बूथ समिति की बैठक में हर घर तिरंगा झंडा फहराए जाने की योजना रचना को अंतिम रूप देते हुए कहा कि देश और देशवासी भाजपा की सरकार में जितना सुरक्षित और खुशहाल हैं।उतना आजादी के 75 वर्ष में किसी भी सरकार में नहीं रहा है।उन्होंने उपस्थित सभी से आजादी के अमृत महोत्सव को तिरंगा झंडा फहरा कर भव्य रूप से स्वतंत्रता दिवस मनाने का निवेदन किया।
        मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक दीपक तिवारी और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जनपद के सभी 23 मंडलों की 2075 बूथों पर 7263 लोगों ने सुना।
          मन की बात को पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह,शिव नायक वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,संजू देवी,अनीता कमल,सुभाष राय,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,अनिल वर्मा,गौरव सिंह आदि ने सुना।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel