विधानसभा चुनाव नजदीक भाजपा में टिकटार्थी की संख्या में बढ़ोत्तरी

विधानसभा चुनाव नजदीक भाजपा में टिकटार्थी की संख्या में बढ़ोत्तरी

विधानसभा चुनाव नजदीक भाजपा में टिकटार्थी की संख्या में बढ़ोत्तरी

 


टिकट की दावेदारी कर भाजपा प्रत्याशियों में मची खलबली 


स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकर नगर। जैसे जैसे विधान सभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे भाजपा में टिकटार्थी की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है।भारतीय जनता पार्टी के पुनः सत्ता में वापसी की चर्चा के बीच जनपद में भाजपा की टिकट पाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिले की कमान संभाल रहे भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार ने भी आलापुर विधान सभा क्षेत्र से अपने टिकट की दावेदारी कर भाजपा प्रत्याशियों में खलबली मचा दी है।आलापुर विधान सभा क्षेत्र अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र है।

आलापुर विधान क्षेत्र में चमार जाति की संख्या अनुसूचित वर्ग में सबसे अधिक होने के कारण इस जाति के प्रत्याशियों की दावेदारी मजबूत मनी जा रही है।अब देखना यह है कि अनुसूचित जाति  की मौजूदा विधायक अनीता कमल पर भाजपा पुनः दांव लगाती है या फिर भाजपा जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद कुमार,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,

जय राम विमल, पूर्व ब्लाक प्रमुख बसंत लाल कन्नौजिया, भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया में से किसी को टिकट देकर मैदान में उतारती है। खैर भाजपा कई स्तर पर मौजूदा विधायक सहित अन्य प्रत्याशियों के जनता में लोकप्रियता की जानकारी हासिल कर जिताऊ प्रत्याशी को टिकट देने वाली है। अब देखना यह है कि भाजपा किस प्रत्याशी पर विश्वास कर विधान सभा चुनाव में दांव लगाती है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel