मोहम्मद नसीम बने आप यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष

मोहम्मद नसीम बने आप यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष

डॉ0रामलखन चौरसिया,आलोक श्रीवास्तव ,अबू तालिब,मोहम्मद जैद ,डॉ0 जावेद ,महिला जिलाध्यक्ष पूनम सिंह,यूथ जिलाध्यक्ष विशाल सिंह यादव एवं कई अन्य पदाधिकारी रहे


स्वतंत्र प्रभात 

नैनी,प्रयागराज  आप प्रयागराज के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद नसीम को आम आदमी पार्टी यूथ विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।आप जिला कार्यालय नैनी में मोहम्मद नसीम को हार्दिक बधाई देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जिलाध्यक्ष डॉ0अलताफ अहमद ने कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है , सत्ताधारी पार्टी की गलत नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है जिससे आमजनमानस का जुड़ाव बहुत तेजी से आम आदमी पार्टी की ओर हो रहा है।प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देशन में उत्तर प्रदेश में तेजी से संगठन विस्तार को गति दी जा रही है।मोहम्मद नसीम

को आप यूथ विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उन्होंने बधायी दिया और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह एवं आप यूथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना के प्रति आभार प्रकट किया।बधायी देने वालों में आप जिला महासचिव नितिन सिंह पटेल ,कादिर भाई ,रविन्द्र श्रीवास्तव,डॉ0रामलखन चौरसिया,आलोक श्रीवास्तव ,अबू तालिब,मोहम्मद जैद ,डॉ0 जावेद ,महिला जिलाध्यक्ष पूनम सिंह,यूथ जिलाध्यक्ष विशाल सिंह यादव एवं कई अन्य पदाधिकारी रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel