भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संचालन समिति की बैठक संपन्न

भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संचालन समिति की बैठक संपन्न

भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संचालन समिति की बैठक संपन्न


स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर। 


भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को समय समय पर प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम चलाती रहती है।जिससे उसके कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति से भली भांति परिचित हो कर संगठन का कार्य एवम समाज में अपने संगठन के कार्यों का प्रचार प्रसार कुशलता पूर्वक कर सके।जिला भाजपा अपने कार्यकर्ताओं एवम जन प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए 2 मई से 4 मई तक अकबरपुर नगर स्थित डाक्टर राम मनोहर लोहिया सभागार में तीन दिन और दो रात्रि का शिविर लगा रही है।

शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था,आवास और खान पान, साज सज्जा से संबंधित विषयों पर चर्चा कर वर्ग की संचालन समिति के सदस्यों से उनके जिम्मेदारी से संबंधित विषयों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने दिया।प्रशिक्षण वर्ग के नियंत्रण/जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 15 सत्र होंगे। 

जिसके प्रत्येक सत्र में अलग अलग निर्धारित विषयों पर वर्ग के मुख्य वक्ता द्वारा व्याख्यान दिया जायेगा।उन्होंने बताया कि वर्ग में शामिल कार्यकर्ता तीन दिन तक आवासीय शिविर में रह कर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने वाले कार्यक्रताओं से 2 मई को सुबह 9 बजे वर्ग स्थल पर पहुंचने का आवाहन किया गया है।

 जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रशिक्षण प्रमुख/जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष/वर्ग प्रमुख राम प्रकाश यादव,जिला उपाध्यक्ष/कार्यक्रम प्रमुख रमेश चंद्र गुप्ता,सह प्रमुख/जिला मंत्री विनय पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष/व्यवस्था प्रमुख मनोज मिश्र, सह प्रमुख राम किशोर राजभर, सह नियंत्रक मनीष मिश्र,पंकज वर्मा, अभिमन्यु अग्रहरि आदि शामिल रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel