पीएम मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में दुबार कला पहुंचे भाजपा नेता मनोज जायसवाल

पीएम मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में दुबार कला पहुंचे भाजपा नेता मनोज जायसवाल

रिपोर्ट_रामलाल साहनी

स्वतंत्र प्रभात, मीरजापुर 


मीरजापुर।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को "मेरा बूथ,सबसे मजबूत" वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए पूरे देश के पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे है।बता दे देश के दस लाख कार्यकर्ताओ को पीएम मोदी वर्चुअल संबोधित कर रहे है।इस वर्चुअल कार्यक्रम का अयोजन देश के कई जिलों में किया जा रहा है।

मीरजापुर के दुबार मंडल के सावित्री बाई फुले महाविद्यालय में भी पीएम मोदी के "मेरा बूथ,सबसे मजबूत" कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल भी मुख्याथिति के रूप में पहुंचे। जहा उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओ के साथ पीएम मोदी के लाइव कार्यक्रम को देखा।

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा की भाजपा की सबसे बड़ी ताकत पार्टी के सभी कार्यकर्ता हैं।मेरा बूथ,सबसे मजबूत’ कार्यक्रम हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा की पीएम मोदी ने देश के तमाम कार्यकर्ताओ को वर्चुअल संबोधित कर नई ऊर्जा का संचार किया है।"मेरा बूथ सबसे मजबूत" कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओ घर घर जाकर प्रत्येक बूथ मजबूत करने का निर्देश दिया है।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख जयन्त कुमार सरोज,मण्डल महामंत्री ज्ञानधर तिवारी,जिला कार्य समिति सदस्य एवं प्रभारी भीष्मदेव सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,लवकुश बिन्द,महामंत्री भानू बिन्द,आदर्श सिंह,शक्ति केन्द्र प्रभारी महेन्द्र प्रसाद चौबे,राजेश कुमार जायसवाल,विजय बहादुर मौर्य,बृजलाल मौर्य,शक्ति केन्द्र संयोजक विश्वनाथ त्रिपाठी,पारस नाथ,महेश पाल,मण्डल किसान मोर्चा अध्यक्ष झल्लर मौर्य,मण्डल किसान मोर्चा धनन्जय सिंह,दिनेश कोल,बूथ अध्यक्ष फूलचन्द,फउदार कोल,कृष्ण सिंह,संजय,शक्ति केन्द्र प्रभारी दीनानाथ दुबे आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel