एनसीआरबी की वेबिनार में एडीजी आलोक सिंह ने किया प्रतिभाग

भारतीय न्याय संहिता -23, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता -23, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 23 के कार्यान्वयन को लेकर किया गया वेबिनार का आयोजन 

एनसीआरबी की वेबिनार में एडीजी आलोक सिंह ने किया प्रतिभाग

स्वतंत्र प्रभात

कानपुर। एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा भारतीय न्याय संहिता,2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधि0,2023 के कार्यान्वयन विषय पर पर  वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

केन्द्र सरकार द्वारा अभी हाल ही में कुछ कानूनों में संशोधन किया गया था। जिसके प्रसारित करने के लिए इस वेबिनार का आयोजन किया गया था। इस वेबिनार में इन कानूनों के परिवर्तित नामों और उनके बदले स्वरुप के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।
 
20240314_153615 वेबिनार मे एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह व जोन के दोनों परिक्षेत्र झांसी और कानपुर परिक्षेत्रीय के डीआईजी तथा आठ जनपद प्रभारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए एडीजी जोन आलोक सिंह ने बताया कि वेबिनार में जिन विषयों पर चर्चा हुई उसके आदेश सभी जनपद प्रभारियों को दिए गए हैं। 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel